Earthquake: दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में महसूस हुए भूकंप के झटके
By रुस्तम राणा | Updated: November 12, 2022 21:05 IST2022-11-12T20:09:39+5:302022-11-12T21:05:56+5:30
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक नेपाल में शनिवार शाम करीब 7:57 बजे 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी।

Earthquake: दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में महसूस हुए भूकंप के झटके
नई दिल्ली: तीन दिन बाद फिर से शनिवार को दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक नेपाल में शनिवार शाम करीब 7:57 बजे 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी।
इससे पहले भी भूकंप का केंद्र नेपाल रहा था। यह भूकंप 9 नवंबर को रात्रि करीब 1.57 बजे नेपाल में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी, जिसके तेज झटके दिल्ली में भी महसूस किए गए। वहीं, भूकंप के बाद एक घर गिरने से नेपाल में मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई गयी थी।
नेपाल में एक सप्ताह में तीसरी बार भूकंप आया है। भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की जानकारी फौरन नहीं मिल सकी। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
An earthquake of magnitude 5.4 occurred in Nepal, at around 7:57pm, today. The depth of the earthquake was 10 km below the ground: National Center for Seismology pic.twitter.com/jPWufGevKX
— ANI (@ANI) November 12, 2022