लाइव न्यूज़ :

Earthquake: तीन दिन और 3 राज्य में झटके, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के बाद पालघर में भूकंप का झटका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2020 14:18 IST

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्र्रबंधन सेल के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.1 थी और इसका केंद्र दूंदलवाड़ी गांव में था। इसी इलाके में पिछले सप्ताह भी हल्का भूकंप आया था। पालघर के डहाणू इलाके में नवंबर 2018 से ही इस प्रकार के भूकंप आ रहे हैं और इनमें से अधिकतर का केंद्र दूंदलवाड़ी गांव ही रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार सुबह भूकंप का झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता 3.1 मापी गयी। शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि भूकंप सुबह 7.03 बजे महसूस किया गया। यह पिछले 11 दिन में चंबा जिले में भूकंप का आठवां झटका था।

पालघरः महाराष्ट्र के पालघर के कई इलाकों में सोमवार की सुबह हल्का भूकंप महसूस किया गया । एक अधिकारी ने बताया कि इसमें किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्र्रबंधन सेल के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.1 थी और इसका केंद्र दूंदलवाड़ी गांव में था। इसी इलाके में पिछले सप्ताह भी हल्का भूकंप आया था। पालघर के डहाणू इलाके में नवंबर 2018 से ही इस प्रकार के भूकंप आ रहे हैं और इनमें से अधिकतर का केंद्र दूंदलवाड़ी गांव ही रहा है।

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार सुबह भूकंप का झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता 3.1 मापी गयी। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि भूकंप सुबह 7.03 बजे महसूस किया गया। यह पिछले 11 दिन में चंबा जिले में भूकंप का आठवां झटका था।

सिंह ने बताया कि भूकंप का केंद्र चंबा से पूर्वोत्तर में पांच किलोमीटर गहराई में था। आसपास के क्षेत्रों में हल्के झटके महसूस किये गये। इससे पहले जिले में 27 से लेकर 30 मार्च तक 3 से लेकर 4.5 तीव्रता के सात भूकंप आए। चंबा समेत हिमाचल प्रदेश के अधिकतर हिस्से उच्च भूकंप संवेदी क्षेत्र में आते हैं।

जम्मू कश्मीर में कम तीव्रता का भूकंप

जम्मू कश्मीर में कम तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4 मापी गई। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि झटके सुबह छह बजकर 14 मिनट पर शुरू हुए और कुछ सेकंड तक महसूस किए गए। उन्होंने कहा कि भूकंप 35.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 74.8 डिग्री पूर्वी देशांतर में 60 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था।

टॅग्स :भूकंपजम्मू कश्मीरमहाराष्ट्रहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी