निकोबार आइसलैंड में हिली धरती, 5.3 मैग्नीट्यूड पर भूकंप के झटके हुए महसूस
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 6, 2018 11:02 IST2018-08-06T11:02:37+5:302018-08-06T11:02:37+5:30
निकोबार आइसलैंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ये भूकंप आज (सोमवार) सुबह करीब 10 बजे महसूस किए गए हैं।

निकोबार आइसलैंड में हिली धरती, 5.3 मैग्नीट्यूड पर भूकंप के झटके हुए महसूस
निकोबार आइसलैंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ये भूकंप आज (सोमवार) सुबह करीब 10 बजे महसूस किए गए हैं। कहा जा रहा है कि 5.3 मैग्नीट्यूड पर झटके महसूस किए गए हैं। साथ ही फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं।
कहा जा रहा है कि लोगों को एक दम से भूकंप समझ में नहीं आया था। फिलहाल सभी सुरक्षित हैं।
Earthquake of magnitude 5.3 struck Nicobar islands region at 10 am, today.
— ANI (@ANI) 6 August 2018
इससे पहले इंडोनेशिया के लोमबोक द्वीप में आए भीषण भूकंप से मरने वालों की संख्या 82 हो गई है और सैकड़ों अन्य लोग घायल भी हुए हैं। इंडोनेशिया आपदा एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि हजारों इमारतें क्षतिग्रस्त भी हुई हैं। कल आए इस भूकंप की तीव्रता सात थी, जिससे पर्यटकों सहित स्थानीय लोग भी घबरा गए और अफरा तफरी मच गई। पड़ोसी द्वीप बाली में भी इसके झटके महसूस किए गए।
अधिकारियों ने कहा कि नवीनतम भूकंप में एक संक्षिप्त सुनामी चेतावनी जारी की गई थी। इससे बाली के देनपासार में भी इमारतों को क्षति पहुंची। इन इमारतों में एक डिपार्टमेंटल स्टोर और हवाई अड्डे टर्मिनल की इमारत शामिल है।
मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी के अधिकारी डी कर्नावती ने कहा कि सुनामी की चेतावनी तब वापस ले ली गई जब सुनामी की लहरें तीन गांवों में मात्र 15 सेंटीमीटर ऊंची दर्ज की गई। लोमबोक के आपदा अधिकारी इवान अस्मारा ने कहा कि लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आये।
इंडोनेशिया आपदा शमन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने बताया कि शहर में क्षतिग्रस्त हुई ज्यादातर इमारतों में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया गया था। सुरक्षा सम्मेलन के लिए लोमबोक में मौजूद सिंगापुर के गृह मंत्री के शनमुगम ने फेसबुक पर बताया कि कैसे उनके होटल की दसवीं मंजिल का कमरा हिल रहा था।