लाइव न्यूज़ :

गुजरात के कच्छ जिले में 4.3 की तीव्रता का भूकम्प

By भाषा | Updated: December 30, 2020 12:52 IST

Open in App

भुज (अहमदाबाद), 30 दिसम्बर गुजरात के कच्छ जिले में बुधवार सुबह भूकम्प के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता 4.3 मापी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

गांधीनगर के ‘इंस्टिट्यूट ऑफ़ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च’ ने एक बयान में कहा, ‘‘ सुबह नौ बजकर 46 मिनट पर 4.3 की तीव्रता का भूकम्प आया, जिसका केन्द्र कच्छ के खावडा गांव से 26 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण पूर्व में था।’’

कच्छ पश्चिमी संभाग के पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार, उत्तरी कच्छ के रेगिस्तानी इलाके में भूकम्प के झटके महसूस किए गए, जहां की आबादी बेहद कम है। किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

संस्थान ने बयान में कहा कि इससे पहले कच्छ के भचाऊ के पास देर रात दो बजकर 29 मिनट पर 2.2 की तीव्रता का भूकम्प आया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल