लाइव न्यूज़ :

पूर्वोत्तर और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया

By भाषा | Updated: November 26, 2021 12:33 IST

Open in App

गुवाहाटी/कोलकाता, 26 नवंबर राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान विभाग ने कहा कि शुक्रवार तड़के असम और मिजोरम सहित पूर्वोत्तर क्षेत्र में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया।

अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। उन्होंने बताया कि अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार भूकंप का केंद्र मिजोरम से लगी म्यांमा की सीमा के पास था। भूकंप सवा पांच बजे आया और इसकी गहराई जमीन से 35 किलोमीटर नीचे थी। असम, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में कई जगहों पर झटके महसूस किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता, अलीपुरद्वार, दार्जीलिंग और जलपाईगुड़ी जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘पश्चिम बंगाल के लगभग सभी इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।’’

पूर्वोत्तर का इलाका उच्च भूकंपीय क्षेत्र में स्थित है, जिससे इस इलाके में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। असम और क्षेत्र के कुछ हिस्सों में 28 अप्रैल को 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए