लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पंजाबी बाग में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.1 की तीव्रता

By विनीत कुमार | Updated: June 20, 2021 15:24 IST

देश की राजधानी दिल्ली में रविवार दोपहर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 2.1 रही।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के कुछ इलाकों में रविवार दोपहर महसूस किए गए भूकंप के झटकेभूकंप का केंद्र नई दिल्ली के उत्तरपश्चिम में 8 किलोमीटर दूर, रिक्टर स्केल पर 2.1 की तीव्रता

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.1 रही। वहीं, न्यूज एजेंसी एएनआई ने नेशनल सेंटर ऑफ सिसमोलॉजी के हवाले से बताया है कि ये झटके रविवार दोपहर 12.02 मिनट पर दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र पंजाबी बाग इलाके में सात किलोमीटर की गहराई पर था। 

पिछले साल अप्रैल से अगस्त के दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई भूकंप आने के बाद भूकंप विज्ञान केंद्र ने दिल्ली में और उसके आसपास भूकंपीय गतिविधि पर करीबी निगरानी के लिए अतिरिक्त भूकंप रिकॉर्डिंग उपकरण तैनात किए हैं। 

उपग्रह से मिली तस्वीरों के विश्लेषण के आधार पर दिल्ली में वजीराबाद, तीमारपुर और कमला नेहरू रिज, राजस्थान के झुंझनू और अलवर जिलों, हरियाणा में सोनीपत, सोहना, गुरुग्राम, रोहतक, रेवाड़ी और नूंह जिलों तथा उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में ‘एक्टिव फॉल्ट्स’ के संकेत देखे गए जिनमें जमीनी हलचल शामिल होती है।

इससे पहले शनिवार देर रात अरुणाचल प्रदेश के पांगिन इलाके में रात करीब 1 बजकर 2 मिनट पर 3.1 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। वहीं मणिपुर के शिरुई गांव में भी 3.6 की तीव्रता के साथ रात 1.22 बजे भूकंप के झटके आए थे।

ऐसे ही शुक्रवार देर रात भी असम में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था। पीटीआई के अनुसार शुक्रवार रात आया भूकंप पूर्वोत्तर क्षेत्र में 24 घंटे में पांचवां भूकंप था। भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। 

असम के अलावा शुक्रवार को मणिपुर के चंदेल जिले में भी तीन तीव्रता का भूकंप आया और 2.6 तीव्रता का एक अन्य भूकंप भी आया जिसका केंद्र मेघालय के पश्चिम खासी हिल्स जिले में था। किसी भी भूकंप में जान या माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। पूर्वोत्तर क्षेत्र भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है। असम में 28 अप्रैल को 6.4 तीव्रता के भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :भूकंपदिल्ली-एनसीआरदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतNoida International Airport: सिर्फ एक रनवे नहीं, गेम चेंजर है जेवर एयरपोर्ट; जानिए 10 बड़ी बातें

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है