लाइव न्यूज़ :

‘सिवोक-रंगपो रेल लाइन’ परियोजना की साइट पर मिट्टी धंसी, दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 18, 2021 14:38 IST

Open in App

जलपाईगुड़ी/गंगटोक, 18 जून पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग जिले में ‘सिवोक-रंगपो रेल लाइन’ परियोजना के लिए सुरंग का निर्माण करते समय मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

कलिम्पोंग के पुलिस अधीक्षक हरेकृष्ण पई ने बताया कि मेल्ली थाना क्षेत्र में भालू खोला में सुरंग का निर्माण करते समय बृहस्पतिवार रात को मिट्टी धंस गई।

कलिम्पोंग के एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा ‘‘ लगातार बारिश के कारण, सुरंग का जो हिस्सा भालू खोला की तरफ था वह ढह गया। इससे दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।’’

पाई ने बताया कि सुरंग में फंसे सभी सात लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। घायलों में दो को सिलीगुड़ी में उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एनबीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है और अन्य तीन को मामूली चोट आई थीं, उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान झारखंड के साइकू मुर्मू और नरेश सोरेन के तौर पर हुई है। वहीं, झारखंड के सुफल हेम्ब्रम, सुकेश्वर सिंह, ठाकुर दास, अशोक सिंह और बिहार के छपरा जिले के कुंदन सिंह हादसे में घायल हो गए। सुफल हेम्ब्रम और ठाकुर दास को एनबीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

पश्चिम बंगाल के सिवोक से सिक्किम में रंगपो तक नई रेलवे लाइन हिमालयी राज्य को देश के रेलवे नेटवर्क से जोड़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं