लाइव न्यूज़ :

धरती की निगरानी करने वाले उपग्रह ‘ईओएस-03’ का 12 अगस्त को होगा प्रक्षेपण

By भाषा | Updated: August 9, 2021 17:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि धरती पर निगरानी रखने वाले उपग्रह ‘ईओएस-03’ का प्रक्षेपण 12 अगस्त को किया जाएगा।

सिंह अंतरिक्ष विभाग के प्रभारी राज्य मंत्री हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जीएसएलवी-एफ10 की मदद से 12 अगस्त को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से धरती पर निरागनी रखने वाले उपग्रह ईओएस-03 को कक्षा में स्थापित किया जाएगा।’’

पिछले सप्ताह लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में सिंह ने कहा था कि जीएसएलवी (भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण यान)-एफ10 इस साल की तीसरी तिमाही में ईओएस-03 को प्रक्षेपित करेगा। पीएसएलवी-सी52 धरती पर नजर रखने वाले वाले एक अन्य उपग्रह ईओएस-04 को 2021 की तीसरी तिमाही में पृथ्वी की कक्षा में ले जाएगा।

सिंह ने कहा कि छोटे उपग्रहों को ले जाने के लिए प्रक्षेपण यान एसएसएलवी-डी1 इस साल की चौथी तिमाही में ईओएस-02 को कक्षा में ले जाएगा। पीएसएलवी (ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान)-सी53 भी इस साल की चौथी तिमाही में ईओएस-06 को कक्षा में ले जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो