लाइव न्यूज़ :

ब्लैकहोल के करीब पहुंची हमारी पृथ्वी! जापानी शोधकर्ताओं ने किया खुलासा, जानिए क्या खतरे में है दुनिया

By विनीत कुमार | Updated: November 28, 2020 13:55 IST

जापान के वैज्ञानिकों ने खुलासा किया है हमारी पृथ्वी मिल्की वे के केंद्र में मौजूद एक सुपरमैसिव ब्लैक होल के और करीब पहुंच गई है। हाल ही में इस ब्लैक होल की खोज भी की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देवैज्ञानिकों के अनुसार हमारी गैलेक्सी मिल्की वे के केंद्र में मौजूद है ये सुपरमैसिव ब्लैक होलहमारा सौर मंडल मिल्की वे के केंद्र के चारों ओर अपनी कक्षा में चक्कर काटता है, इस गति में भी तेजी आई है

जापान के अंतरिक्ष विशेषज्ञों ने मिल्की वे का एक नया मैप जारी किया है जिसमें दावा किया गया है कि पृथ्वी एक विशाल ब्लैक होल के 2000 प्रकाश वर्ष और करीब आ गई है। इस नक्शे में बताया गया है कि हमारी गैलेक्सी (आकाशगंगा) मिल्कीवे का केंद्र और जहां एक ब्लैक होल भी है, उसकी दूरी पृथ्वी से 25,800 प्रकाश वर्ष रह गई है। 

नेशनल ऑबजर्वेट्री ऑफ जापान के अनुसार 1985 में इंटरनेशनल एस्ट्रॉनॉमिकल यूनियन द्वारा गैलेक्सी के केंद्र से पृथ्वी की अनुमानित दूरी 27,700 प्रकाश वर्ष बताई गई थी। इस लिहाज से पता चलता है कि ब्लैक होल से पृथ्वी की दूरी में और कमी आ गई है। हालांकि, इसे लेकर फिलहाल किसी खतरे की गुंजाइश नहीं है।

सौर मंडल के घूमने की गति भी हुई तेज

इसके अलावा ये बात भी सामने आई है कि हमारा सौर मंडल मिल्की वे के केंद्र के चारों ओर अपनी कक्षा में 227 किलोमीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से घूम रहा है। ये गति भी पूर्व में ज्ञात 220 किलोमीटर प्रति सेकेंड की स्पीड से ज्यादा है।

नेशनल ऑबजर्वेट्री ऑफ जापान के अनुसार पिछले 15 सालों से जापान के रेडियो एस्ट्रोनॉमी प्रोजेक्ट VERA के विश्लेषण के आधार पर ये नतीजे निकाले गए हैं। ये डाटा गुरुवार को जारी किए गए। 

हमारी पृथ्वी मिल्की वे के अंदर मौजूद है और वैज्ञानिक लंबे समय से इसके आकार को लेकर शोध कर रहे हैं। हालांकि ये बहुत मुश्किल कार्य है। दरअसल, मिल्की वे के बाहर जाने के बाद इसकी सही तस्वीर मिल सकती है। हालांकि, इससे बाहर निकलने की क्षमता अभी इंसान में नहीं है। 

ऐसे में वैज्ञानिक तारों, ग्रहों की स्थिति, आकार, उनके घूमने की स्पीड वगैरह से आकाशगंगा के आकार और इसमें पृथ्वी की जगह को लेकर अंदाजा लगाने की कोशिश करते हैं। मौजूदा जानकारी के अनुसार मिल्की वे गोलाकार रूप में है। इसका व्यास 2 लाख प्रकाश वर्ष है। मिल्की वे में 400 अरब तारे हो सकते हैं।

सूर्य से 42 लाख गुना बड़ा है ब्लैक होल

आकाशगंगा के जिस सुपमैसिव ब्लैक होल की हम बात कर रहे हैं, उसे लेकर वैज्ञानिकों का अनुमान है कि ये सूर्य से 42 लाख गुना आकार में बड़ा है। इसे Sagittarius A* या Sgr A* नाम दिया गया है। इसी साल रिचर्ड गेंजेल और आंद्रिया गेंजेल को इससे संबंधित खोज के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया है।

वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस ब्रह्मांड में कई तरह के ब्लैक होल हैं। हालांकि सुपरमैसिव ब्लैक होल से गैलेक्सी के बनने का संबंध हो सकता है, क्योंकि वे ज्यादातर किसी विशाल तारों के सिस्टम के केंद्र में ही मिले हैं। वैसे इसे लेकर अभी भी ठीक-ठीक ज्ञात नहीं है कि कैसे और कौन पहले बना। 

टॅग्स :अर्थ (प्रथ्वी)जापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया