लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया भारत में क्यों कम हुए कोविड-19 से मौत, देश में कोरोना से मृत्यु दर है 2.66 प्रतिशत

By भाषा | Updated: July 12, 2020 21:43 IST

भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और अब तक 8.49 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं, लेकिन देश में मृत्यु दर काफी कम है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्री ने छतरपुर के सरदार पटेल कोविड देखभाल केंद्र का दौरा कर वहां कोविड-19 के प्रबंधन की समीक्षा की।उन्होंने कहा कि संक्रमित लोगों के ठीक होने की दर से हमारी सफलता आंकी जा सकती है जो इस समय करीब 63 प्रतिशत है।

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि व्यापक जांच, निगरानी और क्लीनिकल प्रबंधन से कोविड-19 के मामलों की जल्द पहचान की वजह से भारत में 2.66 प्रतिशत की कम मृत्यु दर है। हर्षवर्धन ने छतरपुर के सरदार पटेल कोविड देखभाल केंद्र (एसपीसीसीसी) का दौरा कर वहां कोविड-19 के प्रबंधन की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि संक्रमित लोगों के ठीक होने की दर से हमारी सफलता आंकी जा सकती है जो इस समय करीब 63 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 10,200 बिस्तर वाले एसपीसीसी को केंद्र तथा दिल्ली सरकार के समन्वित प्रयासों के तहत राधा स्वामी सत्संग व्यास ने तैयार किया है।

स्वस्थ होने की दर में हमारी सफलता देखी जा सकती है

केंद्र का दौरा करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि भारत के क्लीनिकल प्रोटोकॉल में व्यापक स्तर पर जांच, निगरानी के जरिये मामलों की जल्द पहचान और क्लीनिकल प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

उनके हवाले से एक बयान में कहा गया, ‘‘इससे भारत सबसे कम मृत्यु दर वाले देशों में है जहां संक्रमण से मौत की दर 2.66 प्रतिशत है। लोगों के स्वस्थ होने की दर में हमारी सफलता देखी जा सकती है जो तकरीबन 63 प्रतिशत है। 5.3 लाख से अधिक रोगी अब तक ठीक हो चुके हैं।’’

स्वास्थ्य मंत्री ने दो गज की दूरी पर दिया जोर

मंत्री ने कहा कि जब हम ‘अनलॉक 2’ की ओर बढ़ रहे हैं तो यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि हम ‘दो गज की दूरी’ जैसे ‘सामाजिक टीके’ को अपना लें। बयान के अनुसार इस केंद्र में प्राकृतिक चिकित्सा और आयुर्वेद के प्रोटोकॉल से उपचार किया जा रहा है। इसमें बताया गया कि यहां रोगियों की प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ाने के लिए सुबह आयुर्वेदिक काढ़ा दिया जाता है जिसके बाद आहार विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार भोजन दिया जाता है और रात को हल्दी का दूध मिलता है।

पीपीई सूट पहनकर केंद्र पहुंचे हर्षवर्धन ने करीब 12 रोगियों से बातचीत की और उनका कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने महामारी से उबर चुके और इस समय स्वयंसेवक के रूप में केंद्र में सेवा दे रहे 30 लोगों से भी पूछताछ की।

टॅग्स :हर्षवर्धनकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों