लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री का जबरदस्त 'ज्ञान', कहा- नेताओं का पढ़ा-लिखा होना जरूरी नहीं और डिग्री का कोई मतलब नहीं  

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 29, 2020 13:45 IST

जेल मंत्री जेके सिंह जैकी ने कहा, 'व्यापक तरीके से पढे़-लिखे लोग गलत माहौल पैदा करते हैं। नेता को पढ़ने-लिखने की कोई जरूरत नहीं है।'

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ सरकार में जेल मंत्री जेके सिंह जैकी ने उस समय सुर्खियों में आ गए जब उन्होंने एक अजीबो गरीब बयान दिया।उन्होंने नेताओं का पढ़ा-लिखा होना जरूरी नहीं बताया है।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में जेल मंत्री जेके सिंह जैकी ने उस समय सुर्खियों में आ गए जब उन्होंने एक अजीबो गरीब बयान दिया। उन्होंने नेताओं का पढ़ा-लिखा होना जरूरी नहीं बताया है। इसके लिए उन्होंने जबरदस्त तर्क दिया है। मंत्री जैकी ने यह बयान बीते दिन मंगलवार (28 जनवरी) को सीतापुर में एक कार्यक्रम में दिया है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, जेल मंत्री जेके सिंह जैकी ने कहा, 'व्यापक तरीके से पढे़-लिखे लोग गलत माहौल पैदा करते हैं। नेता को पढ़ने-लिखने की कोई जरूरत नहीं है। कोई पढ़ा-लिखा हो इसकी उसे (नेता) आवश्यकता ही नहीं है।'

आगे उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा, 'मैं एक मंत्री हूं। मेरे पास एक निजी सचिव होता है, स्टाफ होता है, विभाग होता है, विभागाध्यक्ष होता है। जेल मुझे थोड़ी न चलानी है। इसके लिए जेल अधीक्षक बैठे हैं, जेलर बैठे हैं। इन्हें जेल चलानी है। मुझे तो जेल में ये कहना है कि खाना अच्छा बनना चाहिए। जेल का प्रबंध अच्छा हो? उन्होंने तर्क देकर कहा, 'नेता विजनी होना चाहिए, नेताओं का पढ़ना और उसमें ज्ञान और उसकी डिग्री से कोई मतलब नहीं होना चाहिए। लीडर का मतलब विजनरी होना चाहिए।'  

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन