लाइव न्यूज़ :

मतदाताओं से चरण स्पर्श करवाने वाली तस्वीरों के कारण वामपंथियों के निशाने पर आए ई श्रीधरन

By भाषा | Updated: March 20, 2021 19:15 IST

Open in App

पलक्कड (केरल), 20 मार्च केरल में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पलक्कड़ से भाजपा प्रत्याशी "मेट्रो मैन" ई श्रीधरन शनिवार को उस समय वाम दलों के निशाने पर आ गए जब प्रचार के दौरान मतदाताओं द्वारा उनके चरण पखारने और पैर छूने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

श्रीधरन ने इसका बचाव करते हुए कहा कि वे पारंपरिक भारतीय तरीके से उनके प्रति अपना सम्मान व्यक्त कर रहे थे।

भाकपा नेता और राज्यसभा सदस्य विनय विश्वम ने श्रीधरन की आलोचना करते हुए कहा कि यह बात स्पष्टता से उस दिशा को दर्शाती है जिस दिशा में भाजपा देश को ले जा रही है।

सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित तस्वीरों में मतदाताओं को श्रीधरन के चरण पखारते और चरण स्पर्श करते हुए दिखाया गया है।

एक तस्वीर में, एक मतदाता को उनके सामने घुटने टेकते देखा गया, जबकि एक अन्य तस्वीर में महिलाओं को उनके पैरों को छूते हुए देखा गया।

विवाद के बारे में पूछे जाने पर, श्रीधरन ने कहा कि तस्वीरें उस समय खींची गईं जब उनका पारंपरिक भारतीय तरीके से स्वागत किया जा रहा था।

भाजपा उम्मीदवार ने कहा, "यह हमारी भारतीय परंपरा है। इसमें गलत क्या है? वे अपना सम्मान व्यक्त कर रहे थे। वे (मेरी) पूजा नहीं कर रहे थे।"

श्रीधरन पर हमला करते हुए, विश्वम ने आरोप लगाया कि श्रीधरन ने अपने चरण पखारने के कृत्य को "महिमामंडित" किया।

इस सप्ताह की शुरुआत में अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए श्रीधरन ने कहा था कि भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे