लाइव न्यूज़ :

गुजरात उच्च न्यायालय का ई-सेवा केंद्र दो अगस्त से होगा शुरू

By भाषा | Updated: July 31, 2021 20:06 IST

Open in App

अहमदाबाद, 31 जुलाई उच्चतम न्यायालय की ई-समिति के दिशानिर्देश के मुताबिक गुजरात उच्च न्यायालय ने अधिवक्ताओं, वादियों और नागरिकों को ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अपने परिसर में ई-सेवा केंद्र स्थापित किया है। उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय की तरफ से शनिवार को यह जानकारी दी गई। यह केंद्र दो अगस्त से काम करने लगेगा।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि इस केंद्र के जरिये उच्च न्यायालय में चल रहे किसी भी मुकदमे की स्थिति के साथ ही गुजरात की जिला अदालतों के मामलों की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें कहा गया कि मामलों की स्थिति के बारे में एक बार ई-मेल से जानकारी दिए जाने के बाद जब भी उक्त मामले में किसी तरह की प्रगति होगी तो इसकी जानकारी स्वत: ही उस ईमेल पर प्रेषित कर दी जाएगी जबतक कि मामले का पूर्ण रूप से निस्तारण नहीं हो जाता। इसमें कहा गया कि इसके अलावा याचिकाओं की ई-फाइलिंग, इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर संलग्न करने के लिये हस्ताक्षर की कागजी प्रति (हार्ड कॉपी) की स्कैनिंग और अपलोड करना, ई-फाइलिंग नंबर बनाने जैसी सुविधाएं मामूली शुल्क पर उपलब्ध होंगी।

ई-सेवा केंद्र स्टांप पेपर की ऑनलाइन खरीद में याचिकाकर्ताओं को तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही आधार-आधारित डिजिटल हस्ताक्षर के लिये आवेदन की सुविधा, अदालतों का स्थान, न्यायाधीशों के अवकाश पर होने संबंधी जानकारी, मुफ्त विधिक सेवाएं प्राप्त कैसे करें आदि की जानकारी भी उपलब्ध कराएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?