लाइव न्यूज़ :

e-RUPI लॉन्च, पीएम मोदी बोले-पेमेंट करना और आसान, एलपीजी राशि से लेकर पेंशन तक शामिल, जानें बड़ी बातें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 2, 2021 17:35 IST

सरकार के अलावा, ई-रुपी वाउचर का इस्तेमाल निजी व्यक्तियों और इकाइयों द्वारा किया जा सकेगा । इससे यह सुनिश्चित हो सकेगा कि दान दी गई राशि का इस्तेमाल उसके उद्देश्य के अनुरूप हो।

Open in App
ठळक मुद्देई-रुपी वाउचर सिर्फ उद्देश्य केंद्रित नहीं , यह व्यक्ति केंद्रित भी है।प्राप्त धन का इस्तेमाल सिर्फ उसी काम के लिए हो जिस उद्येश्य से वह दिया गया है।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वाउचर आधारित डिजिटल भुगतान प्रणाली- ई-रुपी से लक्षित, पारदर्शी, रिसाव मुक्त डिलीवरी में मदद मिलेगी। मोदी ने एक व्यक्ति और उद्देश्य-विशिष्ट डिजिटल भुगतान समाधान ई-आरयूपीआई लॉन्च किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के जरिये 300 योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को उपलब्ध करा रही है। इनमें एलपीजी, राशि से लेकर पेंशन तक शामिल है। प्रौद्योगिकी को गरीबों की मदद के लिये एक उपाय के रूप में देखा जा रहा है, प्रौद्योगिकी पारदर्शिता ला रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जुलाई में यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) के जरिये 6 लाख करोड़ रुपये से अधिक के 300 करोड़ लेन-देन हुए।

पीएम मोदी ने वर्चुअल लॉन्च इवेंट में बोलते हुए कहा, "ई-आरयूपीआई एक उदाहरण है कि भारत कैसे आगे बढ़ रहा है और 21वीं सदी में लोगों को उन्नत तकनीक की मदद से जोड़ रहा है। मुझे खुशी है कि यह उस वर्ष में शुरू हुआ है जब भारत अपनी आजादी के 75 वें वर्ष का जश्न मना रहा है।"

पीएम मोदी ने कहा, "ई-रुपी वाउचर देश में डिजिटल लेनदेन और डीबीटी को बढ़ावा देने में भूमिका निभाएगा। इससे लक्षित, पारदर्शी और रिसाव मुक्त वितरण में सभी को मदद मिलेगी।" प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, ई-आरयूपीआई डिजिटल भुगतान के लिए एक कैशलेस और संपर्क रहित साधन है। इसमें कहा गया है कि ई-आरयूपीआई इलेक्ट्रॉनिक वाउचर की एक अवधारणा है जो प्रधानमंत्री के सुशासन के दृष्टिकोण को आगे ले जाती है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीदिल्लीएलपीजी गैसभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल