किराया मांगने पर ई रिक्शा चालक को गोली मारी, अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: July 13, 2021 15:22 IST2021-07-13T15:22:49+5:302021-07-13T15:22:49+5:30

E rickshaw driver shot for asking for fare, hospitalized | किराया मांगने पर ई रिक्शा चालक को गोली मारी, अस्पताल में भर्ती

किराया मांगने पर ई रिक्शा चालक को गोली मारी, अस्पताल में भर्ती

प्रतापगढ़ (उप्र) 13 जुलाई प्रतापगढ़ जिला मुख्‍यालय के कोतवाली नगर इलाके में सोमवार की रात दो युवकों ने किराया मांगने पर एक ई-रिक्‍शा चालक को गोली मार दी। चालक को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) अभय पांडेय ने बताया कि ई-रिक्शा चालक ओम प्रकाश (40) सोमवार रात गायघाट की तरफ सवारी लेकर गया था। उन्होंने कहा कि कोतवाली नगर अंतर्गत शहर के सगरा ढलान मुर्गी फ़ार्म के निकट दो युवक ई-रिक्‍शा से उतरे और किराया मांगने पर उन्होंने ओमप्रकाश को गोली मार दी। पांडेय के मुताबिक चालक को गंभीर अवस्‍था में उपचार के लिए मेडिकल कालेज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के लिए एसआरएन अस्‍पताल प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस घटना के संदर्भ में विधिक कार्यवाही कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: E rickshaw driver shot for asking for fare, hospitalized

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे