लाइव न्यूज़ :

ई-रिक्शा की बैटरी में विस्फोट, एक की मौत ,चार लोग घायल

By भाषा | Updated: December 2, 2020 12:53 IST

Open in App

नोएडा, दो दिसंबर नोएडा थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के हल्द्वानी गांव के बाजार के पास बुधवार तड़के एक मकान में ई- रिक्शे की बैटरी चार्ज करते समय बैटरी फटने से एक बच्चे की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।

थाना ईकोटेक -3 के प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार ने बताया कि हल्द्वानी मुख्य बाजार के पास मुदस्सर प्रधान के घर पर बबलू किराए पर रहता है।

उन्होंने बताया कि बबलू ई- रिक्शा चलाता है और बुधवार सुबह करीब पांच बजे ई- रिक्शा की बैटरी ज्यादा चार्ज होने की वजह से फट गई इससे कमरे की दीवार पड़ोस में रहने वाले इस्लाम के कमरे की तरफ गिर गयी।

उन्होंने बताया कि दीवार गिरने से इस्लाम (30) अरमान (8) सुल्तान (8) तथा उनके घर रिश्तेदारी में आया भांजा ईसुब (12) गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि बैटरी फटने से बबलू के पिता इदरीश भी तेजाब की चपेट में आ गए, तथा वह भी गंभीर रूप से जल गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर इसुब (12) की मौत हो गई वहीं अन्य लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। उनका उपचार चल रहा है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर