लाइव न्यूज़ :

मुंबई उपनगरीय ट्रेनों में यात्रा के लिए ई-पास सुविधा शुरू

By भाषा | Updated: August 12, 2021 19:48 IST

Open in App

मुंबई, 12 अगस्त महाराष्ट्र सरकार ने कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक के बाद 14 दिन पूरे करने वाले नागरिकों को 15 अगस्त से मुंबई में उपनगरीय ट्रेनों में सफर की सुविधा देने के लिए यात्रा पास प्राप्त करने के वास्ते बृहस्पतिवार को एक ऑनलाइन सेवा शुरू की।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘नागरिकों को आसानी से ई-पास प्राप्त करना संभव बनाने के लिए एक ‘सार्वभौमिक यात्रा पास’ प्रणाली विकसित की गई है।’’

विज्ञप्ति में कहा गया है कि नागरिक राज्य सरकार द्वारा बनाई गई एक वेबसाइट से यात्रा पास हासिल कर सकते हैं।

राज्य सरकार ने रविवार को घोषणा की थी कि पूरी तरह से टीका लगाए गए लोग 15 अगस्त से मुंबई की जीवन रेखा मानी जाने वाली उपनगरीय ट्रेनों से यात्रा कर सकते हैं, बशर्ते कि उन्होंने टीके की दूसरी खुराक लिए हुए 14 दिन पूरे हो गए हों।

नगर निकाय ने बुधवार को टीके की दोनों खुराक लेने वाले लोगों को लोकल ट्रेनों में सवार होने के लिए पास जारी करने के वास्ते एक ऑफलाइन कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्र सत्यापन प्रक्रिया शुरू की थी। बीएमसी ने ऑफलाइन पास जारी करने के लिए अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले 53 उपनगरीय स्टेशनों पर 358 हेल्प डेस्क स्थापित की हैं।

बीएमसी की विज्ञप्ति में कहा गया है कि महाराष्ट्र सरकार के राहत और पुनर्वास विभाग ने आवश्यक सेवाओं में काम करने वाले कर्मचारियों और नागरिकों को ई-पास प्रदान करने के लिए एक वेबलिंक पहले ही विकसित कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह