लाइव न्यूज़ :

ई-मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली सभी मंत्रालयों के लिए प्रभावी औजार बनेगी : गृह सचिव

By भाषा | Updated: December 25, 2020 16:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर केंद्रीय गृह सचिव ए के भल्ला ने शुक्रवार को कहा कि इलेक्ट्रॉनिक-मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (ई-एचआरएम) सभी मंत्रालयों के लिए आने वाले समय में अच्छा और प्रभावी औजार बनेगी।

प्रणाली से संबंधित प्रगति रिपोर्ट जारी करते हुए उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धि उपकरणों का अनुप्रयोग नीति निर्माण और कर्मियों से संबंधित मामलों से निपटने में काफी मदद करेगा।

भल्ला को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार भल्ला ने कहा कि प्रणाली के समग्र इस्तेमाल के लिए अन्य मंत्रालयों में इसे लोकप्रिय बनाने की आवश्यता है।

बयान में कहा गया कि केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने 25 दिसंबर 2017 को ई-एचआरएम की शुरुआत की थी। इसमें पांच मॉड्यूल में 25 अनुप्रयोग थे।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव रश्मि चौधरी ने कहा कि ई-एचआरएम के माध्यम से सरकारी कर्मचारी अपनी सेवा संबंधी सूचना तक पहुंच बना रहे हैं और इसने भारत सरकार में मानव संसाधन प्रक्रियाओं को डिजिटल बनाया है। इससे कर्मचारियों को कई लाभ हो रहे हैं और क्षमता में वृद्धि हो रही है।

बयान में कहा गया कि ई-एचआरएम के आधुनिक संस्करण से कर्मचारी न सिर्फ सेवा पुस्तिका, छुट्टी, जीपीएफ, वेतन इत्यादि संबंधी विवरण देख पाएंगे, बल्कि विभिन्न प्रकार के दावों/प्रतिपूर्ति, ऋण/अग्रिम भुगतान, छुट्टी, एलटीसी इत्यादि के लिए भी एक ही मंच पर आवेदन करने में सक्षम होंगे।

भल्ला के साथ ही कार्मिक मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शुक्रवार को प्रणाली से संबंधित प्रगति रिपोर्ट जारी करने के कार्यक्रम में शामिल हुए।

पच्चीस दिसंबर के दिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित