लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट पर अब ई-कॉपीइंग सॉफ्टवेयर उपलब्ध

By भाषा | Updated: March 16, 2021 21:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मार्च उच्चतम न्यायालय ने अपने फैसलों और कार्यवाही की प्रमाणित प्रतियां लोगों को घर पर ही और बगैर संपर्क के उपलब्ध करने के लिए अपनी वेबसाइट पर वेब आधारित ‘ई-कॉपीइंग’ सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराया है।

शीर्ष न्यायालय ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा कि अब हितधारकों के लिए यह जरूरी नहीं होगा कि वे रजिस्ट्री के काउंटर पर चल कर आएं और इस तरह की प्रतियां पाने के लिए आवदेन दें।

प्रेस नोट में कहा गया है, ‘‘सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर ई-कॉपीइंग साफ्टवेयर उपलब्ध कराया गया है, जो हितधारकों को इस तरह की प्रतियां उच्चतम न्यायालय नियम 2013 के तहत प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करेगा...। ’’

प्रेस नोट में कहा गया है कि इस नयी व्यवस्था के आने से मौजूदा नियमों में बदलाव नहीं होने जा रहा है, बल्कि प्रमाणित प्रतियां पाने के लिए आवेदन करने का यह एक अतिरिक्त ऑनलाइन तंत्र होगा।

साथ ही, यह भी बताया गया है कि यूजर को एसएमएस और ईमेल के जरिए उसके अनुरोध की स्थिति एवं प्रगति से अवगत कराया जाएगा। वेबसाइट पर एक यूजर गाइड भी उपलब्ध होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया