लाइव न्यूज़ :

ई-कॉमर्स ने महामारी के दौरान असमानता उत्पन्न की, छोटे व्यापारियों के अधिकार प्रभावित किये: एनएचआरसी

By भाषा | Updated: September 20, 2021 22:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 सितंबर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अरुण कुमार मिश्रा ने कहा है कि ई-कॉमर्स ने कोविड-19 महामारी के दौरान ‘‘असमानता’’ उत्पन्न की जिससे छोटे विक्रेताओं के अधिकार प्रभावित हुए हैं, जिन्हें संरक्षित करने की आवश्यकता है।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने हाल ही में ऑनलाइन आयोजित संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 48वें सत्र के दौरान उनके द्वारा की गई कुछ टिप्पणियों में से कुछ को सोमवार को ट्वीट किया।

आयोग ने ट्वीट किया, ‘‘एनएचआरसी के अध्यक्ष, न्यायमूर्ति ए के मिश्रा ने कहा है कि ई-कॉमर्स ने कोविड-19 के दौरान छोटे विक्रेताओं के अधिकारों को प्रभावित करने वाली असमानता उत्पन्न की है। उनके अधिकारों को संरक्षित करने की आवश्यकता है।’’

आयोग ने कहा कि न्यायमूर्ति मिश्रा ने इस बात पर जोर दिया कि व्यापार और मानवाधिकारों को संतुलित करने की आवश्यकता है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एनएचआरसी प्रमुख ने अपने संबोधन में समाज के विभिन्न वर्गों की मानवाधिकारों की चिंताओं को दूर करने के लिए महामारी के दौरान किए गए विभिन्न हस्तक्षेपों और आयोग द्वारा जारी 20 परामर्शों की संक्षिप्त जानकारी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल