लाइव न्यूज़ :

भारत में ई-सिगरेट को प्रतिबंधित करने वाला अध्यादेश जारी, अमेरिकी समूह ने बताया ऐतिहासिक फैसला

By भाषा | Updated: September 19, 2019 09:42 IST

दुनियाभर के देशों में ई-सिगरेट के तेजी से पहुंचने के कारण उन सरकारों को नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है जो युवाओं को नशे की लत से बचाने और तम्बाकू का इस्तेमाल कम करने को लेकर समर्पित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय का निर्णय किया गया।सभी देशों को युवाओं के बीच इसके प्रयोग को रोकने के लिए कदम उठाने चाहिए।

भारत में ई-सिगरेट को प्रतिबंधित करने वाला अध्यादेश जारी कर दिया गया है। नशीले पदार्थों के खिलाफ मुहिम चलाने वाले एक अमेरिकी समूह ने कहा है कि ई-सिगरेट को प्रतिबंधित करने का ‘‘ऐतिहासिक ’’ फैसला लेकर भारत युवाओं को इस समस्या से बचाने की लड़ाई में विश्व में अग्रणी बन गया है। ‘कैम्पेन फॉर टोबैको-फ्री किड्स’ के अध्यक्ष मैथ्यू एल मेयर्स ने कहा कि राष्ट्र भर में ई-सिगरेट की बिक्री, उत्पादन, निर्यात और विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाने का भारत का फैसला युवाओं को निकोटिन की लत से बचाने की दिशा में ‘‘साहसिक कदम’’ है।

उन्होंने भारत में ई-सिगरेट की लत से युवाओं को बचाने के संबंध में लिए गए सरकार के इस निर्णायक कदम की सराहना की। दुनियाभर के देशों में ई-सिगरेट के तेजी से पहुंचने के कारण उन सरकारों को नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है जो युवाओं को नशे की लत से बचाने और तम्बाकू का इस्तेमाल कम करने को लेकर समर्पित हैं।

समूह ने एक बयान में कहा, ‘‘यह प्रतिबंध भारत और दुनिया के लिए ऐतिहासिक है। युवाओं को ई-सिगरेट की लत से बचाने की लड़ाई में भारत विश्व में अग्रणी बन गया है।’’ मेयर्स ने कहा कि युवाओं के लिए ई-सिगरेट का प्रयोग गंभीर चिंता का विषय है क्योंकि निकोटिन का किसी भी रूप में इस्तेमाल नुकसानदेह है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में ई-सिगरेट का प्रयोग महामारी की तरह बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि सभी देशों को युवाओं के बीच इसके प्रयोग को रोकने के लिए कदम उठाने चाहिए। उल्लेखनीय है कि सरकार ने बुधवार को इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट यानी ई- सिगरेट के उत्पादन, बिक्री, भंडारण और आयात- निर्यात पर रोक लगाने का फैसला किया है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिये अध्यादेश लाया जायेगा। इसका उल्लंघन करने पर सजा का भी प्रावधान किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय का निर्णय किया गया।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल