लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री के तोहफों की ई-नीलामी: नीरज चोपड़ा के भाले के लिए सबसे ऊंची बोली लगी

By भाषा | Updated: October 7, 2021 23:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले उपहारों की बृहस्पतिवार को हुई ई-नीलामी में सरदार पटेल की मूर्ति के लिए सबसे अधिक (140) बोली प्राप्त हुईं जबकि ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के भाले के लिए उच्चतम बोली (1.5 करोड़ रुपये) लगी। संस्कृति मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

सबसे अधिक बोली प्राप्त करने वाली वस्तुओं में लकड़ी से बनी गणेश प्रतिमा भी शामिल रही जिसके लिए 117 बोलियां लगीं। इसी तरह, पुणे मेट्रो लाइन के एक स्मृति चिह्न के लिए 104 बोलियां जबकि विजय मशाल के स्मृति चिह्न के लिए 98 बोलियां प्राप्त हुईं।

चोपड़ा के स्वर्ण विजेता भाले के बाद भवानी देवी के हस्ताक्षर वाली तलवार के लिए 1.25 करोड़ रुपये की सर्वाधिक बोली लगी। वहीं, सुमित अंतिल के भाले के लिए 1.002 करोड़ रुपये, तोक्यो 2020 पैरालंपिक दल द्वारा दिए गए ऑटोग्राफ वाले अंगवस्त्र के लिए एक करोड़ रुपये और लवलीना बोरगोहेन के मुक्केबाजी दस्ताने के लिए 91 लाख रुपये की बोली प्राप्त हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग