लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री के उपहारों की ई नीलामी लोगों के लिये गंगा संरक्षण में योगदान का अवसर : प्रह्लाद पटेल

By भाषा | Updated: September 30, 2021 16:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 सितंबर केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले उपहारों और स्मृति चिन्हों की ई-नीलामी में लोगों के हिस्सा लेने से उन्हें गंगा नदी के संरक्षण में योगदान देने का अवसर मिल रहा है।

पटेल ने प्रधानमंत्री को मिले राष्ट्रीय गौरव से जुड़े उपहारों और स्मृति चिन्हों की ई-नीलामी हेतु राष्ट्रीय आधुनिक कला दीर्घा में चल रही प्रदर्शनी देखने और तीसरे दौर की ई नीलामी की समीक्षा के बाद यह बात कही ।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गंगा संरक्षण के नेक कार्य के लिये उन्हें मिले उपहारों की नीलामी करने का निर्णय किया है ।

पटेल ने कहा कि यह लोगों को स्मरणीय उपहारों को हासिल करने एवं गंगा संरक्षण के कार्य में योगदान देने का अवसर प्रदान करती है।

गौरतलब है कि ई नीलामी में 1348 उपहारों व स्मृति चिन्हों को शामिल किया गया है जिसमें तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा का भाला तथा मेडल विजेता पी वी सिंधु का रैकेट रखा गया है। इसमें रखीं अन्य कलाकृतियों में अयोध्या राम मंदिर, चारधाम, रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर की प्रतिकृति, मॉडल, मूर्तियां, पेंटिंग और अंगवस्त्र शामिल हैं। यह ई-नीलामी 17 सितंबर से 7 अक्टूबर 2021 तक चलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल