लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री को मिले 1081 तोहफों के लिये एक अक्टूबर तक ई-नीलामी में लगी बोली: रेड्डी

By भाषा | Updated: October 2, 2021 22:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर यहां राष्ट्रीय आधुनिक कला दीर्घा में प्रदर्शित किए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तोहफों के तौर पर मिले 1000 से ज्यादा सामान के लिए एक ई-नीलामी में बोली लगाई जा चुकी है। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इस साल लगभग 1,348 स्मृति चिन्हों की ई-नीलामी की जा रही है। इनमें तोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के पदक विजेताओं द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को उपहार में दिए गए उपकरण शामिल हैं। नीलामी से प्राप्त रकम नमामि गंगे परियोजना के लिए दी जाएगी।

यह प्रधानमंत्री को भेंट किए गए उपहारों की ई-नीलामी का तीसरा दौर है और 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक इसका आयोजन किया जा रहा है।

रेड्डी ने कहा, “नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने उन्हें मिलने वाले सभी उपहारों की नीलामी करने का फैसला किया है। ई-नीलामी से प्राप्त आय नमामि गंगे के माध्यम से देश की जीवन रेखा गंगा के संरक्षण के नेक काम की ओर जाएगी। प्रधानमंत्री ने अक्सर गंगा को भारत के सांस्कृतिक गौरव और आस्था के प्रतीक के रूप में वर्णित किया है।”

उन्होंने कहा, “एक अक्टूबर तक 1,081 वस्तुओं के लिए बोलियां प्राप्त हुई हैं और स्मृति चिन्ह नई दिल्ली में राष्ट्रीय आधुनिक कला दीर्घा में प्रदर्शित हैं।”

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री रेड्डी ने दीर्घा का अवलोकन किया और कैनवास पर महात्मा गांधी के चश्मे का चित्र भी बनाया जो उनकी सादगी को प्रदर्शित करता है और चित्र के परिचय (कैप्शन) के तौर पर 152वीं जयंती पर “स्वच्छता” लिखा। मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

इसमें कहा गया कि मंत्री के साथ संस्कृति सचिव गोविंद मोहन, राष्ट्रीय आधुनिक कला दीर्घा के महानिदेशक अद्वैत गडनायक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

केंद्रीय मंत्री ने उन सभी लोगों को प्रोत्साहित किया जो देश की जीवन रेखा के संरक्षण में योगदान देने की भावना रखते हैं।

रेड्डी ने कहा, “प्रधानमंत्री ने अक्सर गंगा को देश के सांस्कृतिक गौरव और आस्था का प्रतीक बताया है। उत्तराखंड के गौमुख में नदी के उद्गम स्थल से लेकर पश्चिम बंगाल में समुद्र में मिल जाने तक यह शक्तिशाली नदी देश की आधी आबादी के जीवन को समृद्ध बनाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल