लाइव न्यूज़ :

डीवाईएफआई ने महिलाओं की शादी की न्यूनतम उम्र बढाने के फैसले की निंदा की

By भाषा | Updated: December 18, 2021 17:38 IST

Open in App

कोच्चि, 18 दिसंबर केरल में सत्तारूढ़ माकपा की युवा इकाई डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) ने महिलाओं की शादी की न्यूनतम उम्र मौजूदा 18 साल से बढ़ाकर 21 साल करने के केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले की यह कहकर निंदा की कि यह निजी आजादी में कटौती करने की कोशिश है।

उल्लेखनीय है कि मंत्रिमंडल ने बुधवार को पुरुषों और महिलाओं की शादी की न्यूनतम आयु में एकरूपता लाने के लिए संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी और संसद के चालू शीतकालीन सत्र में ही इसको कानूनी जामा पहनाने के लिए बाल विवाह निषेध अधिनियम-2006 में संशोधन के लिए विधेयक लाए जाने की उम्मीद है।

डीवाईएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष एए रहीम ने सिलसिलेवार कई ट्वीट कर कहा कि सरकार ने लोगों के विवाह के विकल्प के प्रति अस्वस्थ जुनून दिखाया है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘डीवाईएफआई लड़कियों की शादी की न्यूनतम आयु में बढ़ोतरी करने के केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले से असहमत है। केंद्र सरकार के पुराने इतिहास, क्रियाकलाप और मामला बनाने को देखते हुए उसके फैसले पर संदेह करने के पर्याप्त कारण हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो