लाइव न्यूज़ :

‘साहेब’ चार बार मुख्यमंत्री रहे, मैं किसी तरह चार मर्तबा उपमुख्यमंत्री बन पाया: अजित पवार

By भाषा | Updated: January 19, 2020 16:49 IST

पिछले साल 30 दिसंबर को उन्होंने उद्धव ठाकरे नीत महाराष्ट्र विकास आघाड़ी सरकार में चौथी बार उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उनके चाचा शरद पवार पहली बार जुलाई 1978 से फरवरी 1980 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे।

Open in App
ठळक मुद्देअजित पवार 1999-2014 के दौरान महाराष्ट्र में कांग्रेस-राकांपा गठबंधन के 15 वर्षों के शासनकाल के दौरान दो बार उप मुख्यमंत्री रहे। तीसरी बार वह मार्च 1990 से जून 1991 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे।

राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी नेता अजित पवार ने कहा है कि जहां उनके चाचा और पार्टी अध्यक्ष शरद पवार चार बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, वहीं वह ‘किसी तरह’ चार बार उपमुख्यमंत्री बन पाए हैं। उन्होंने पुणे जिले में अपने निर्वाचन क्षेत्र बारामती में शनिवार को एक कार्यक्रम में यह बात कही।

60 वर्षीय नेता ने कहा, ‘‘मैं एक पार्टी कार्यकर्ता हूं, जिसने ‘साहेब’ (शरद पवार) को चार बार मुख्यमंत्री बनते देखा है। मैं भी किसी तरह चार बार उपमुख्यमंत्री बना।’’ उन्होंने श्रोताओं के ठहाके के बीच कहा, ‘‘अगर साहेब चार बार मुख्यमंत्री बन सकते हैं, तो मैं (उपमुख्यमंत्री) क्यों नहीं बन सकता।’’

अजित पवार 1999-2014 के दौरान महाराष्ट्र में कांग्रेस-राकांपा गठबंधन के 15 वर्षों के शासनकाल के दौरान दो बार उप मुख्यमंत्री रहे। बाद में पिछले साल 23 नवंबर को उन्हें एक बार फिर से तब उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई जब उन्होंने राकांपा के खिलाफ बगावत करके भाजपा से हाथ मिला लिया था। हालांकि, तीन दिन बाद 26 नवंबर को ही उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसकी वजह से देवेंद्र फडणवीस नीत सरकार गिर गई।

पिछले साल 30 दिसंबर को उन्होंने उद्धव ठाकरे नीत महाराष्ट्र विकास आघाड़ी सरकार में चौथी बार उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उनके चाचा शरद पवार पहली बार जुलाई 1978 से फरवरी 1980 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे। उसके बाद वह जून 1988 से मार्च 1990 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे। तीसरी बार वह मार्च 1990 से जून 1991 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। वह चौथी बार मार्च 1993 से मार्च 1995 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। 

टॅग्स :अजित पवारमहाराष्ट्रशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों