लाइव न्यूज़ :

NRC विवाद: ममता बनर्जी को झटका, असम के तृममूल कांग्रेस अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा 

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 2, 2018 19:09 IST

ममता बनर्जी ने कहा था कि असम से बंगालियों को बाहर करने के लिए एनआरसी लागू किया जा रहा है। इसी बयान से असहमति जताते हुए द्विपेन पाठक ने इस्तीफा दे दिया है।

Open in App

गुवाहाटी, 2 अगस्त:  राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) का विवाद बढ़ता जा रहा है। ममता बनर्जी के बयान से असहमती जताते हुए असम राज्य में टीएमसी अध्यक्ष द्विपेन पाठक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने  इस्तीफा देने का कारण बताते हुए कहा कि ममता बनर्जी के बयान से तनाव पैदा होगा और दोष मेरे सिर मढ़ा जाएगा इसलिए मैं पद छोड़ रहा हूं। 

बता दें कि ममता बनर्जी ने कहा था कि असम से बंगालियों को बाहर करने के लिए एनआरसी लागू किया जा रहा है। इसी बयान से असहमति जताते हुए द्विपेन पाठक ने इस्तीफा दे दिया है। द्विपेन पाठक ने कहा, 'ममता बनर्जी ने कहा कि असम से बंगालियों को बाहर निकालने के लिए एनआरसी लागू किया जा रहा है। मैं उनके इस बयान से सहमत नहीं हूं, इससे यहां तनाव पैदा होगा और टीएमसी चीफ (असम) होने के नाते मुझे दोषी ठहराया जाएगा इसलिए मैंने अपना पद छोड़ दिया है।' वहीं गुरुवार इस मामले पर असम के सिलचर एयरपोर्ट पर टीमएसी के आठ नेताओं को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए आठ में छह सांसद और एक मंत्री और एक विधायक है। हिरासत में लिए जाने के बाद तृणमूल नेताओं ने कहा है कि वे एयरपोर्ट छोड़कर नहीं जाएंगे।

टीएमसी के नेताओं का आरोप है कि उन्‍हें शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते थे लेकिन उन्‍हें जबरन हिरासत में ले लिया गया। जिन नेताओं को हिरासत में लिया गया है उनमें पश्चिम बंगाल के मंत्री सिराज हकीम, राज्‍यसभा के दो और लोकसभा के चार सांसद हैं। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :टीएमसीममता बनर्जीएनआरसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है