लाइव न्यूज़ :

द्वारका हज हाउस: भूमि आवंटन रद्द करने को खाप पंचायत के सदस्यों ने पुरी से मुलाकात की

By भाषा | Updated: September 16, 2021 22:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 सितंबर भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में पालम की खाप पंचायत के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात कर द्वारका में 'हज हाउस' के लिए आवंटित भूमि को रद्द करने की मांग की।

प्रदेश भाजपा के एक बयान में कहा गया कि प्रतिनिधिमंडल ने बैठक के दौरान मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा।

इसको लेकर आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

गुप्ता ने कहा कि यह विडंबना है कि शहर में स्कूलों, कॉलेजों और अस्पतालों के लिए जमीन की कमी है, लेकिन दिल्ली सरकार ने द्वारका के सेक्टर-22 में एक विशेष समुदाय को ''स्थानीय लोगों की इच्छा के विपरीत'' जमीन आवंटित करने का फैसला किया है।

गुप्ता ने बृहस्पतिवार को आवंटन रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि शहर में वक्फ बोर्ड के पास कई भूखंड हैं जहां हज हाउस बन सकता है और इसके लिए ग्रामीणों की जमीन अधिग्रहण करने की जरूरत नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र