लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार के मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने कहा-जोड़ने वाली भाषा हिंदी लेकिन इससे क्षेत्रीय भाषाएं नहीं होंगी प्रभावित

By स्वाति सिंह | Updated: September 16, 2019 16:01 IST

डीवी सदानंद गौड़ा ने सोमवार को कहा कि हिंदी जोड़ने वाली भाषा है। इससे पहले शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह ने कहा 'भारत विभिन्न भाषाओं का देश है और हर भाषा का अपना महत्व है परन्तु पूरे देश की एक भाषा होना अत्यंत आवश्यक है जो विश्व में भारत की पहचान बने।

Open in App
ठळक मुद्देसदानंद गौड़ा ने सोमवार को कहा कि हिंदी जोड़ने वाली भाषा है।उन्होंने कहा 'हिंदी एक एकीकृत भाषा है

मोदी सरकार के मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने सोमवार को कहा कि हिंदी जोड़ने वाली भाषा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उन्होंने कहा 'हिंदी एक एकीकृत भाषा है, इसका मतलब यह नहीं है कि इससे देश की दूसरी क्षेत्रीय भाषाओं पर असर पड़ेगा। तीन भाषाओं का फार्मूला हम सभी ने स्वीकार किया है। यहां तक कि प्रधानमंत्री ने सदन में कहा कि सभी क्षेत्रीय भाषाओं का सम्मान किया जाएगा'

बता दें कि शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह ने हिंदी दिवस को लेकर अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया, ''भारत विभिन्न भाषाओं का देश है और हर भाषा का अपना महत्व है परन्तु पूरे देश की एक भाषा होना अत्यंत आवश्यक है जो विश्व में भारत की पहचान बने। आज देश को एकता की डोर में बाँधने का काम अगर कोई एक भाषा कर सकती है तो वो सर्वाधिक बोले जाने वाली हिंदी भाषा ही है।''

एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा, ''आज हिंदी दिवस के अवसर पर मैं देश के सभी नागरिकों से अपील करता हूँ कि हम अपनी-अपनी मातृभाषा के प्रयोग को बढाएं और साथ में हिंदी भाषा का भी प्रयोग कर देश की एक भाषा के पूज्य बापू और लौह पुरूष सरदार पटेल के स्वप्प्न को साकार करने में योगदान दें। हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।'' इसके अलावा अमित शाह ने एक कार्यक्रम में कहा, ''हिंदी दिवस के मौके पर हमें आत्मनिरीक्षण करना चाहिए।  इस दुनिया में कई देश हैं जिनकी भाषाएं विलुप्त हो गई हैं।  जो देश अपनी भाषा छोड़ता है वह अपना अस्तित्व भी खो देता है। जो देश अपनी भाषा खो देता है, वह अपनी संस्कृति को संरक्षित नहीं कर सकता है।''

गृहमंत्री ने कहा, ''भाषाओं और बोलियों की विविधता हमारे देश की ताकत है लेकिन हमारे राष्ट्र के लिए एक भाषा होना जरूरी है, ताकि विदेशी भाषाओं को जगह न मिले। यही कारण है कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने हिंदी को 'राजभाषा' कहा।''

टॅग्स :अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील