लाइव न्यूज़ :

किसानों के लखीमपुर खीरी कूच को लेकर सोनीपत में शांति बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

By भाषा | Updated: October 6, 2021 19:18 IST

Open in App

सोनीपत, छह अक्टूबर हरियाणा के सोनीपत में जिलाधीश ललित सिवाच ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई घटना के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं और अन्य किसानों के वहां कूच करने की घोषणा के बीच जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के आदेश जारी किए गए हैं।

सिवाच ने अपने आदेश में पुलिस थाना राई के तहत आने वाले क्षेत्र में सोनीपत तहसीलदार मनोज अहलावत को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। अहलावत के साथ पुलिस विभाग से डीएसपी विपिन काद्यान की ड्यूटी रहेगी। इसी तरह, पुलिस स्टेशन कुंडली क्षेत्र में नायब तहसीलदार राई सतीश कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा पुलिस विभाग से डीएसपी विरेन्द्र कुमार की ड्यूटी लगाई गई है।

आदेश के मुताबिक, हलदाना बॉर्डर से बहालगढ़ तक के क्षेत्र में तहसीलदार गन्नौर रविन्द्र हुड्डाा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट और उनके साथ कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग से डीएसपी गन्नौर जोगिन्द्र राठी को तैनात किया गया है।

जिलाधीश ने अपने आदेश में कहा कि अगर कोई भी शरारती तत्व यातायात या कानून-व्यवस्था को प्रभावित करता है तो उसके सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां