लाइव न्यूज़ :

होम वर्क न करने पर डस्टर और स्केल से टीचर ने 29 छात्राओं को पीटा, एक्शन में कमलनाथ सरकार, जांच के आदेश

By भाषा | Updated: January 22, 2020 18:50 IST

शर्मा ने बताया कि इन छात्राओं के बयान ले लिए गये हैं और मामले की विस्तृत जांच जारी है। वहीं, कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘बीना के भानगढ़ के शासकीय कस्तूरबा गांधी मध्य विद्यालय की 29 छात्राओं को होमवर्क को लेकर पिटाई का मामला मेरे संज्ञान में आया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि छात्राओं का बीना शासकीय अस्पताल में इलाज कराया गया है।पिटाई से इन छात्राओं के हाथ सूज गए थे।

मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना के भानगढ़ स्थित कस्तूरबा गांधी मध्य विद्यालय की छठी कक्षा की 29 छात्राओं द्वारा गृह कार्य नहीं किये जाने के कारण सोमवार को कथित रूप से शिक्षिका द्वारा स्केल व डस्टर से जमकर पिटाई करने का मामला सामने आया है।

इस मामले में भानगढ़ पुलिस थाने में आरोपी शिक्षिका ममता पटेल के खिलाफ अगले दिन मामला दर्ज कराया गया और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को जाँच के आदेश दिये हैं। भानगढ़ पुलिस थाना प्रभारी सुमित शर्मा ने बताया कि पीड़ित छात्राओं के साथ आई छात्रावास वार्डन सीमा कौशल की शिकायत पर आरोपी शिक्षिका ममता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि छात्राओं का बीना शासकीय अस्पताल में इलाज कराया गया है। पिटाई से इन छात्राओं के हाथ सूज गए थे। शर्मा ने बताया कि इन छात्राओं के बयान ले लिए गये हैं और मामले की विस्तृत जांच जारी है। वहीं, कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘बीना के भानगढ़ के शासकीय कस्तूरबा गांधी मध्य विद्यालय की 29 छात्राओं को होमवर्क को लेकर पिटाई का मामला मेरे संज्ञान में आया है।’’

उन्होंने आगे लिखा, ‘‘पूरे मामले की जाँच के आदेश दिये गये है। जाँच में जो भी दोषी पाया जाये, उस पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश।’’ इसी बीच, सागर जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र तिवारी ने बताया कि इस मामले की विभागीय स्तर पर सहायक संचालक से जांच करा ली गई है।

उन्होंने कहा कि जांच में मारपीट की घटना के अलावा ममता पटेल एवं छात्रावास वार्डन सीमा कौशल के बीच वैमनस्य की बात भी सामने आई है। इसलिए जांच प्रतिवेदन के आधार पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए शीर्ष अधिकारियों को लिखा गया है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे