दिल्ली में धूलभरी आंधी आई

By भाषा | Updated: April 16, 2021 18:34 IST2021-04-16T18:34:04+5:302021-04-16T18:34:04+5:30

Dust storm occurred in delhi | दिल्ली में धूलभरी आंधी आई

दिल्ली में धूलभरी आंधी आई

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि शुक्रवार की शाम राष्ट्रीय राजधानी में धूलभरी आंधी आई जिससे दृश्यता का स्तर प्रभावित हुआ और बादल छाये रहने से तापमान में कुछ कमी आई।

विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि शाम लगभग चार बजे बजे दिल्ली में धूलभरी आंधी आई। हवा की गति 50 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। उन्होंने बताया कि ओलावृष्टि का भी अनुमान है।

उन्होंने बताया कि कुछ इलाकों में बहुत हल्की बारिश भी हुई।

शहर में शुक्रवार को सुबह न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो इस मौसम में अब तक का सर्वाधिक तापमान है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।

विभाग ने बताया कि अगले पांच से छह दिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Dust storm occurred in delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे