दिल्ली में धूल भरी आंधी, हल्की बारिश

By भाषा | Updated: June 4, 2021 18:53 IST2021-06-04T18:53:39+5:302021-06-04T18:53:39+5:30

Dust storm, light rain in Delhi | दिल्ली में धूल भरी आंधी, हल्की बारिश

दिल्ली में धूल भरी आंधी, हल्की बारिश

नयी दिल्ली, चार जून दिल्ली में शुक्रवार को धूल भरी आंधी आने के बाद हल्की बारिश हुई।

गर्मी और आर्द्र मौसम के बीच दिल्ली के लोगों के लिए यह बारिश अपने साथ राहत लेकर आई है। यहां न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस मौसम के हिसाब से सामान्य तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Dust storm, light rain in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे