लाइव न्यूज़ :

दुष्यंत दवे ने कृषि कानूनों को 'असंवैधानिक' करार दिया

By भाषा | Updated: December 6, 2020 23:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के अध्यक्ष दुष्यंत दवे ने केंद्र के नए कृषि कानूनों को ''असंवैधानिक एवं अवैध'' करार दिया है। साथ ही उन्होंने इन कानूनों को अदालत में चुनौती दिए जाने की स्थिति में प्रदर्शनकारी किसानों के लिए निशुल्क मुकदमा लड़ने की पेशकश भी की।

दवे ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, '' ये कानून असंवैधानिक एवं अवैध हैं।''

उन्होंने कहा, '' देश एवं किसानों के हित के मद्देनजर यह सुझाव रहेगा कि या तो जब तक वार्ता जारी है, तब तक सरकार इन कानूनों को लागू नहीं किये जाने के संबंध में एक अधिसूचना जारी करे अथवा उच्चतम न्यायालय मामले पर सुनवाई करे और इस पर रोक लगाए, तभी हम किसानों का जीवन बचा सकते हैं।''

उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय इन कानूनों की संवैधानिकता को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई का फैसला पहले ही कर चुका है।

इन कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर किसान 11 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने आठ दिसम्बर को ‘भारत बंद’ का भी आह्वान किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र