लाइव न्यूज़ :

हेमंत सरकार के कार्यकाल में दलित और आदिवासी बेटियों के साथ दरिंदगी का दौर जारी है : भाजपा

By भाषा | Updated: December 1, 2020 23:18 IST

Open in App

रांची, एक दिसंबर भाजपा ने मंगलवार को कहा कि खूंटी के कर्रा इलाके में एक नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे सरकारी तंत्र की पोल एक बार फिर से खोल दी है तथा साबित कर दिया है कि राज्य में दलित और आदिवासी बेटियां सुरक्षित नही हैं।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आज यहां एक बयान में आरोप लगाया कि इस सरकार के कार्यकाल में पिछले 11 महीने में बलात्कार की घटनाएं लगातार हो रही हैं। आदिवासी और दलित बेटियां भी बड़ी संख्या में दरिंदगी का शिकार बन रही हैं।

उन्होंने कहा कि झारखंड में बच्चियों के साथ लगातार सामूहिक बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। इस वर्ष अब तक बलात्कार की 1,300 से ज्यादा घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के नेता चुप्पी साधे रहते हैं। यह बहुत ही शर्मनाक है।

प्रतुल ने कहा कि राज्य की बेटियों की सुरक्षा के लिए हेमंत सोरेन सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए।

उल्लेखनीय है कि खूंटी के कर्रा में एक नाबालिग लड़की ने अपने दोस्त और उसके साथियों पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल