लाइव न्यूज़ :

महामारी की दूसरी लहर के दौरान एलएनजेपी अस्पताल में बच्चों में संक्रमण के 40 गंभीर मामले सामने आए

By भाषा | Updated: May 24, 2021 19:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान, दिल्ली सरकार द्वारा संचालित लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में बच्चों में कोरोना वायरस संक्रमण के 40 “गंभीर” मामले सामने आए जिनमें से लगभग 15 बच्चे एक साल से कम उम्र के थे।

अस्पताल के बाल चिकित्सा विभाग की अध्यक्ष डॉ उर्मिला झंब ने सोमवार को कहा कि महामारी की दूसरी लहर के दौरान एकत्र किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि बड़ी संख्या में बच्चों में संक्रमण नहीं फैला।

इसके साथ ही उन्होंने चेताया कि इसका यह अर्थ नहीं है कि “तीसरी लहर में ऐसा नहीं होगा।”

उन्होंने कहा कि पिछले साल मार्च से दिसंबर के बीच कोविड-19 से पीड़ित लगभग 400 बच्चे अस्पताल में भर्ती हुए थे।

डॉ झंब ने कहा, “कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान एक अप्रैल से अब तक अस्पताल में बच्चों के लगभग 40 ऐसे मामले सामने आए जिनमें गंभीर संक्रमण था। इनमें से लगभग 15 बच्चे एक साल से कम उम्र के थे।”

उन्होंने कहा, “हमने इस बार केवल उन मरीजों को लिया जो गंभीर रूप से पीड़ित थे, जिन्हें ऑक्सीजन या वेंटिलेटर की जरूरत थी। इसलिए ऐसे रोगियों की संख्या (पिछले साल के मुकाबले) कम है।”

दिल्ली सरकार के इस सबसे बड़े अस्पताल में इस साल जनवरी से अब तक बच्चों में संक्रमण के 75 मामले सामने आए हैं।

झंब ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में एक महीने के एक शिशु की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई।

महामारी की तीसरी लहर और बच्चों पर उसके प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर डॉ झंब ने कहा कि दूसरी लहर के दौरान एकत्र किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि बड़ी संख्या में बच्चे संक्रमण की चपेट में नहीं आए।

उन्होंने कहा, “इसका यह अर्थ नहीं है कि तीसरी लहर में ऐसा नहीं होगा। ऐसा होने की आशंका कम है लेकिन हम भविष्यवाणी नहीं कर सकते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे