लाइव न्यूज़ :

पंजाब निकाय चुनाव के दौरान चुनाव चिन्ह ''ट्रैक्टर पर बैठा किसान'' की सबसे अधिक मांग रही

By भाषा | Updated: February 8, 2021 19:19 IST

Open in App

चंडीगढ़, आठ फरवरी पंजाब में 14 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच चुनाव चिन्ह के तौर पर ''ट्रैक्टर पर बैठा किसान'' की सबसे अधिक मांग रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस चुनाव चिन्ह की मांग करने वाले कुछ उम्मीदवारों ने कहा कि इस चिन्ह के जरिए उन्हें उन मतदाताओं का वोट प्राप्त करने में सहायता मिलेगी जो दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के प्रति समर्थन जता रहे हैं।

आजाद ग्रुप के अगुवा एवं मोहाली के पूर्व महापौर कुलवंत सिंह ने कहा कि उन्हें भी यह चिन्ह मंजूर हुआ है

एक अधिकारी ने कहा कि नवांशहर निगम समिति के 19 वार्ड में करीब सात निर्दलीय उम्मीदवार इस चुनाव चिन्ह के साथ किस्मत आजमा रहे हैं।

मोहाली में खरड़ के 13 नंबर वार्ड से निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ रही उम्मीदवार के पति कुलदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि ''ट्रैक्टर पर बैठा किसान'' चिन्ह के जरिए उन्हें वोट मिलने में आसानी होगी।

उन्होंने कहा कि यह चिन्ह किसानों के साथ ही खेतीहर मजदूर को दर्शाता है।

किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले सिद्धू ने कहा '' किसान आंदोलन के मद्देनजर यह चिन्ह प्रत्येक निर्दलीय उम्मीदवार की पहली पसंद रहा।''

अधिकारियों ने कहा कि जिन वार्ड में इस चिन्ह की मांग करने वालों की संख्या अधिक रही, वहां ड्रॉ निकाला गया।

पंजाब में 14 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनावों में कुल 9,222 उम्मीदवार मैदान में हैं।

राज्य चुनाव कार्यालय के मुताबिक, कुल 9,222 उम्मीदवारों में से 2,832 प्रत्याशी निर्दलीय हैं। वहीं, राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस के 2,037 उम्मीदवार, अकाली दल के 1,569, भाजपा के 1,003 ,जबकि आम आदमी पार्टी के 1,606 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

आठ नगर निगम, 109 नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत चुनाव के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos