लाइव न्यूज़ :

ऑपरेशन के दौरान प्रसूता के पेट में कपड़ा छोड़ा, तीन सदस्यीय समिति करेगी जांच

By भाषा | Updated: July 21, 2021 16:29 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र), 21 जुलाई शाहजहांपुर जिले में ऑपरेशन के दौरान एक प्रसूता के पेट में ही कपड़ा छोड़ देने के मामले की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने तीन सदस्य टीम बनायी है।

पीड़िता की गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां ऑपरेशन के बाद वह वेंटिलेटर पर है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य राजेश कुमार ने 'पीटीआई-भाषा' को पीड़ित पक्ष की ओर से मिली शिकायत के हवाले से बताया कि तिलहर थानाक्षेत्र के रामापुर उत्तरी के मनोज की पत्नी नीलम ने छह जनवरी को यहां ऑपरेशन के दौरान एक बेटी का जन्म दिया था। इसी ऑपरेशन के दौरान नीलम के पेट में कथित रूप से कपड़ा छोड़ने का आरोप है।

कुमार ने बताया कि मामला पुराना है लेकिन जैसे ही उन्हें शिकायत प्राप्त हुई तो इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए उन्होंने जांच टीम बनायी जिसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इसी बीच महिला के पति मनोज ने पत्रकारों को बताया कि बेटी के जन्म के बाद उसकी पत्नी के पेट में दर्द की शिकायत रहती थी। उन्होंने कई प्राइवेट डॉक्टरों से दवा ली लेकिन जब फायदा नहीं हुआ तो उन्हें 21 जुलाई को एक निजी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां सीटी स्कैन करने के बाद पता लगा कि नीलम के पेट में डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन के दौरान कपड़ा छोड़ दिया गया है। इसके बाद ऑपरेशन करके पीड़िता के पेट से कपड़ा निकाला गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह