लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के दौरान बच्चों, बड़ों और बुजुर्ग सभी घर से ज्यादा छत पर बिता रहे समय

By भाषा | Updated: April 24, 2020 17:19 IST

छत एक तरफ जहां बच्चों के लिए खेल का मैदान बन गई है तो वहीं माता-पिता ने इसे टहलने का स्थान बना लिया है। युवाओं के लिए छत फोन पर लंबी बातचीत करने के लिए सबसे बेहतर जगह बन चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देअपने पड़ोसियों और समाज से जुड़े रहने के लिए घर की छतों को नया ठिकाना बना लिया है।छत एक तरफ जहां बच्चों के लिए खेल का मैदान बन गई है तो वहीं माता-पिता ने इसे टहलने का स्थान बना लिया है।

कोलकाता:  कोरोना वायरस ने बेशक इंसानों को अपने चपेट में ले लिया है लेकिन वह लोगों के भीतर की इंसानियत को कमजोर नहीं कर सका है। वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं लेकिन अब उन्होंने ने अपने पड़ोसियों और समाज से जुड़े रहने के लिए घर की छतों को नया ठिकाना बना लिया है।

बच्चे हों, बड़े या बुजुर्ग सभी अपने-अपने तरीके से छतों पर जाकर अपना समय बिता रहे हैं। छत एक तरफ जहां बच्चों के लिए खेल का मैदान बन गई है तो वहीं माता-पिता ने इसे टहलने का स्थान बना लिया है। युवाओं के लिए छत फोन पर लंबी बातचीत करने के लिए सबसे बेहतर जगह बन चुकी है। साथ ही सेल्फी लेने के शौकीन भी अपना शौक पूरा करने के लिए छत पर जगह तलाश रहे हैं।

लॉकडाउन के बाद से घरों की छतों पर ही परिवार के सदस्य एकत्र होकर चाय की चुस्की का स्वाद ले रहे हैं और अपने पालतू जानवरों को भी टहलाते हैं। पूरे साल व्यस्त रहने वाले लोग भी आजकल छत पर पौधों को पानी देते हुए और सूर्यास्त की तस्वीरें लेते दिख जाते हैं। उत्तरी कोलकाता के फूलबगान इलाके के एक अपार्टमेंट में रहने वाले संदीप चौधरी ने कहा, '' हमारी इमारत में रहने वाले अधिकतर लोग घरों से ही काम कर रहे हैं।

दफ्तर का काम समाप्त करके हम लोग छत पर एकत्र हो जाते हैं और घंटों आपस में बातें करते हैं।'' उन्होंने बताया कि छत पर कुर्सियों को सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हुए ही रखा जाता है ताकि मेल-मिलाप की सही दूरी बरकरार रहे। साथ ही समय-समय पर कुर्सियों को सेनेटाइज किया जाता है और छत पर बातचीत के दौरान भी सभी लोग मास्क पहने रहते हैं।

वहीं, ढाकूरिया अपार्टमेंट में रहने वाली राका घोष ने कहा, ''नहीं, हम छतों पर बातचीत के लिए एकत्र नहीं होते लेकिन सुबह और शाम को छत पर टहलने जाने के दौरान लोगों से मुलाकात हो जाती है।'' नाम नहीं छापने की शर्त पर एक युवक ने कहा कि छत पर जाने के दो फायदे हैं। एक तो मैं अपनी प्रेमिका से फोन पर बिना रोकटोक के बात कर पाता हूं और दूसरा शुद्ध हवा भी मिल जाती है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सदिल्ली में कोरोनाबिहार में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया