लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 महामारी के दौरान दुष्कर्म, पोक्सो से संबंधित 49000 से ज्यादा मामलों का निस्तारण : सरकार

By भाषा | Updated: June 10, 2021 19:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जून सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान दुष्कर्म और बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों से जुड़े 49000 से ज्यादा लंबित मामलों का निस्तारण किया गया।

बीते सात सालों में महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिये किये गए कामों के सूचीकरण का उल्लेख करते हुए केंद्र के नागरिक जुड़ाव मंच ‘माईगॉवइंडिया’ ने कहा कि यौन अपराधों के मामलों के समयबद्ध निस्तारण के लिये 389 विशिष्ट पोक्सो अदालतों समेत 1023 फास्ट ट्रैक विशेष अदालतों का गठन किया गया।

माईगॉवइंडिया ने एक ट्वीट में कहा कि 341 यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) अदालतों समेत 641 फास्ट ट्रैक विशेष अदालतों का संचालन शुरू हो चुका है।

इसमें कहा गया, “महामारी के बीच में दुष्कर्म और पोक्सो अधिनियम के 49000 से ज्यादा लंबित मामलों को निस्तारित किया गया है।”

महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्विटर पर पोषण आपूर्ति सेवा पर नजर रखने के लिये बनाए गए ऐप ‘पोषण ट्रैकर’ के विवरण साझा किये।

उनके द्वारा साझा किये गए आंकड़े के मुताबिक मार्च में शुरुआत के बाद से पोषण ट्रैकर के जरिये 1.02 करोड़ गर्म पके हुए भोजन के पैकेट और 2.16 करोड़ से ज्यादा राशन के पैकेटों पर नजर रखी गई।

पोषण (समग्र पोषण के लिये प्रधानमंत्री की व्यापक योजना) ट्रैकर का लक्ष्य आंगनवाड़ी केंद्रों, पोषण सेवा आपर्तियों पर नजर रखना और गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं और बच्चों को सरकारी योजनाओं का पूर्ण लाभ देना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह