लाइव न्यूज़ :

सुनवाई के दौरान व्यक्ति ने जूही चावला की फिल्मों के गाने गाकर सुनवाई को बाधित किया

By भाषा | Updated: June 2, 2021 19:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जून दिल्ली उच्च न्यायालय में अभिनेत्री एवं पर्यावरणविद् जूही चावला की 5जी वायरलेस नेटवर्क तकनीक को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान उस समय रूकावट पैदा हो गई, जब एक व्यक्ति ने चावला की पुरानी फिल्मों के गाने गाए।

ऑनलाइन सुनवाई के दौरान न्यायाधीश के निर्देश पर इस शख्स को हटाए जाने के बाावजूद वह दोबारा शामिल होकर बीच-बीच में जूही चावला की फिल्मों के गीत गाने लगा।

अभिनेत्री जूही चावला भी दक्षिण अफ्रीका से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सुनवाई के दौरान जुड़ी रहीं।

अलग-अलग नामों से सुनवाई में शामिल होने वाले व्यक्ति ने सबसे पहले चावला की मशहूर फिल्म ''हम हैं राही प्यार के'' का ''घूंघट की आड़ में दिलबर का दीदार अधूरा रहता है'' गीत गाया, जिसके बाद उसे सुनवाई से हटा दिया गया।

इसके बाद फिर से यह व्यक्ति सुनवाई में जुड़ गया और उनकी एक और फिल्म ''नाजायज'' का ''लाल लाल होठों पे गोरी किसका नाम है...जूही चावला'' गाने लगा।

दोबारा हटाए जाने पर एक बार फिर व्यक्ति ने ''मेरी बन्नो की आएगी बारात, के ढोल बजाओ जी'' गाया।

अंत में व्यक्ति ने कहा, ''जूही मैम कहां हैं, मैं उन्हें नहीं देख पा रहा।'' इस पर न्यायाधीश ने इस व्यक्ति की आवाज को बंद करने का निर्देश दिया।

चावला ने मंगलवार शाम को स्वयं ही ट्विटर पर अदालत की सुनवाई में शामिल होने के लिए लिंक साझा किया था।

न्यायमूर्ति जे आर मिढ़ा ने कोर्ट मास्टर को कार्यवाही रोकने को कहा और दिल्ली पुलिस से संपर्क कर इस व्यक्ति का पता लगाने के निर्देश दिए ताकि उसे इस हरकत के लिए नोटिस जारी किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह