लाइव न्यूज़ :

मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, लूट के मामले में था वांछित

By भाषा | Updated: May 25, 2021 14:53 IST

Open in App

नोएडा (उत्तर प्रदेश) 25 मई सूरजपुरथाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार सुबह को एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया ।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरिश चंदर यहां ने बताया कि इस साल आठ जनवरी को सूरजपुर थानाक्षेत्र के तिलपता गांव के पास उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से हथियार के बल पर बदमाशों ने आठ लाख रुपये लूट लिया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में पहले ही पुलिस पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी थी जबकि मुख्य आरोपी भरत फरार चल रहा था।

उन्होंने बताया कि सुबह को पुलिस को सूचना मिली कि भरत किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में ग्रेटर नोएडा में मोटरसाइकिल से घूम रहा है। उसके बाद पुलिस ने देवला गांव के पास चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जब एक मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया तो, रुकने के बजाय उसपर सवार लोगों ने पुलिस पार्टी पर ताबड़तोड़ गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली बदमाश के पैर में लगी है। डीसीपी ने बताया कि उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के पास से पुलिस ने 10 हजार रुपये नगद, देसी तमंचा, लूट में प्रयुक्त होने वाली मोटरसाइकिल बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह बदमाश वर्ष 2020 के अक्टूबर माह में दिल्ली के तिहाड़ जेल से जमानत पर छूटकर आया था। उसके बाद इसने लूटपाट की कई वारदातें की। उसपर नोएडा एवं दिल्ली में लूटपाट की 25 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल