लाइव न्यूज़ :

अतिक्रमण हटाने की मुहिम के दौरान अफसरों ने एक व्यक्ति को थप्पड़ और लात मारी

By भाषा | Updated: June 19, 2021 20:26 IST

Open in App

इंदौर (मप्र), 19 जून इंदौर में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की मुहिम के दौरान शनिवार को विवाद के वक्त पुलिस के एक अफसर ने आपा खोते हुए एक व्यक्ति को थप्पड़ मार दिया, जबकि प्रशासन के एक अफसर ने उसे लात जमा दी।

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली की आलोचना की जा रही है। चश्मदीदों ने बताया कि इंदौर नगर निगम द्वारा राजीव गांधी चौराहा से तेजपुर गड़बड़ी तक अतिक्रमण हटाए जाने की मुहिम के दौरान विवाद में यह घटना सामने आई। चश्मदीदों के मुताबिक पुलिस और प्रशासन के अफसरों की मारपीट का शिकार व्यक्ति अतिक्रमण हटाए जाने का विरोध कर रहा था।

इस बीच, इंदौर रेंज के महानिरीक्षक (आईजी) हरिनारायणचारी मिश्रा ने संवाददाताओं से कहा, "हम घटना का पूरा वीडियो देखने के बाद ही इस विषय में कोई कदम उठा सकेंगे। अतिक्रमण हटाने की मुहिम के दौरान ऐसे मौके आते हैं, जब सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले लोग अफसरों को उत्तेजित कर विवाद की स्थिति उत्पन्न करने का प्रयास करते हैं। लेकिन अफसरों को धैर्य और सहानुभूति से काम लेना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित