लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारी के दौरान शासन, समाज और सिनेमा की कार्यशैली में क्रांतिकारी परिवर्तन आया: नकवी

By भाषा | Updated: December 14, 2020 14:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जागरुकता फैलाने में मीडिया और सिनेमा के योगदान की सराहना करते हुए सोमवार को कहा कि पिछले 10 महीनों में शासन, समाज, सिनेमा और मीडिया के चरित्र, कार्यशैली में एवं प्रतिबद्धता में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है।

नकवी ने यहां एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित "अंतरराष्ट्रीय कोरोना वायरस लघु फिल्म महोत्सव’ में यह भी कहा कि कोरोना के कहर के दौरान लघु फिल्मों (शॉर्ट फिल्म) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस अवसर पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, फिल्म जगत की मशहूर हस्तियां, विभिन्न देशों के राजनयिक, पत्रकार और कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

आधिकारिक बयान के अनुसार, नकवी ने कहा, ‘‘कोरोना के चलते एक लंबे समय तक फिल्मों की शूटिंग स्थगित रही। इस दौरान लघु फिल्मों ने ना केवल लोगों का मनोरंजन किया बल्कि कोरोना की चुनौतियों को लेकर जागरूक भी किया। कोरोना के खिलाफ जागरूकता में सरकार, समाज के साथ-साथ मीडिया और फिल्म जगत का महत्वपूर्ण योगदान रहा।’’

उन्होंने इस बात पर जोर दिया, ‘‘इतिहास इस बात का गवाह है कि जब भी देश पर संकट आया है, सरकार, समाज, मीडिया और फिल्म जगत, सब ने मिल कर राष्ट्रीय हित और मानव कल्याण के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी के साथ निभाई है।’’

नकवी ने कहा, ‘‘कोरोना महामारी जैसी चुनौती के बीच भी एक परिपक्व समाज, सरकार, सिनेमा और मीडिया की भूमिका निभाने में हमने कोई कमी नहीं छोड़ी। खासकर भारत में इन वर्गों ने “संकट के समाधान” का हिस्सा बनने में अपनी-अपनी भूमिका निभाने की कोशिश की।’’

मंत्री के मुताबिक, पिछले लगभग 10 महीनों में प्रशासन, समाज, सिनेमा और मीडिया के कैरेक्टर, कार्यशैली और कमिटमेंट में सकारात्मक क्रांतिकारी परिवर्तन आया है। बदलाव और सुधार के लिए हालात पैदा नहीं किये जा सकते बल्कि खुद ही हो जाते हैं। आज समाज के हर हिस्से की कार्यशैली और जीवनशैली में बड़े बदलाव इस बात का प्रमाण हैं।

इस लघु फिल्म महोत्सव में 108 देशों की 2800 से ज्यादा फ़िल्में शामिल हो रही हैं। यह लघु फिल्में, कोरोना से बचाव, जागरूकता, कोरोना के दौरान लोगों की जीवनशैली आदि विषयों पर आधारित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो