लाइव न्यूज़ :

चार राज्यों, एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान सीएपीएफ के 25 हजार कर्मी तैनात किए जाएंगे

By भाषा | Updated: February 20, 2021 20:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 फरवरी चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के कम से कम 25,000 कर्मी तैनात किए जाएंगे।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की कुल 250 कंपनी तैनात करने का निर्देश दिया है।

सीएपीएफ की एक कंपनी में लगभग 100 कर्मी होते हैं। ये बल केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन काम करते हैं।

पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में इस साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होना है।

अधिकारियों ने बताया कि 125 कंपनी पश्चिम बंगाल भेजी जा रही हैं, जबकि तमिलनाडु के लिए 45, असम के लिए 40, केरल के लिए 30 और पुडुचेरी में 10 कंपनी भेजी जा रही हैं।

घटनाक्रम से अवगत एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘यह संख्या कुछ समय पहले गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निर्वाचन आयोग की बैठक में हुए प्रारंभिक आकलन पर आधारित है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘निर्वाचन आयोग के चुनाव की तारीखों और इसके चरणों की घोषणा किए जाने के बाद इस संख्या में कुछ वृद्धि हो सकती है।’’

अधिकारी ने कहा कि लगभग 75 कंपनी अतिरिक्त रूप से तैयार रखी गई हैं और उनकी जरूरत महसूस होने पर उन्हें चुनाव ड्यूटी में लगाया जाएगा।

सीएपीएफ की 250 कंपनियों में से 85 सीआरपीएफ से, 60 बीएसएफ से और 40 आईटीबीपी से भेजी जा रही हैं। शेष कंपनी सीआईएसएफ और एसएसबी से भेजी जा रही हैं।

अधिकारियों ने कहा कि बलों से संबंधित जगहों पर चरणबद्ध तरीके से पहुंचने और अपनी कंपनियों को ‘पहले से ही तैनात’ करने को कहा गया है, ताकि समूची तैनाती सुगम तरीके से हो सके।

पश्चिम बंगाल में अब तक सीएपीएफ की कम से कम 12 कंपनी पहुंच चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता