लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने चलाई बुलेट, हेलमेट लगाकर मेहमान यात्रियों को कराई बाइक की सवारी

By आजाद खान | Updated: November 27, 2022 16:54 IST

जारी वीडियो में नीली कालीन पर कांग्रेस नेता बुलेट चला रहे है और लोग उनके पीछे दौड़ रहे है। यही नहीं भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने कुछ मेहमानों को भी बाइक पर बैठाया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी द्वारा बुलेट चलाया गया है। इसके कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए है जिसमें कांग्रेस नेता बाइक चलाते हुए दिख रहे है। वीडियो में राहुल गांधी द्वारा बुलेट चलाते समय लोगों द्वारा काफी हल्ला और शोरगुल भी करते हुए देखा गया है।

भोपाल:भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को बुलेट चलाते हुए देखा गया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कांग्रेस नेता को बुलेट चलाते हुए देखा गया है। राहुल गांधी को हेलमेट लगाकर बाइक चलाते हुए वीडियो देखा गया है और इस पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन्स भी दे रहे है। 

यही नहीं कांग्रेस नेता ने जर्मन शेफर्ड मार्वल लेकर आए दो युवकों को भी इस बाइक पर सवारी करवाई है। इस दौरान उन्होंने पशु कल्याण के विष्य पर भी चर्चा किया है। 

वीडियो में क्या दिखा

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि राहुल गांधी हेलमेट पहन कर बुलेट चला रहा है और सुरक्षाकर्मी आगे से लोगों को हटा रहे है। वीडियो में यह देखा गया है नीले रंग की एक कालीन पर कांग्रेस नेता बाइक चला रहे है और सड़क के दोनों किनारे खड़े लोग इस घटना पर हल्ला शोर कर रहे है। 

इस छोटे से क्लिप में राहुल गांधी को कुछ ही दूर तक बुलेट चलाते हुए देखा गया है। इसके कुछ तस्वीरें भी कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है जिसके कैप्शन में "जब हम चलते हैं तो रास्ते खुद बन जाते हैं..." लिखा है। 

यात्रा के दौरान दो युवकों को कराई बुलेट की सवारी

यात्रा में शामिल हुए दो युवकों को राहुल गांधाी ने बुलेट की भी सवारी कराई है। ये युवक मेहमान के तौर पर यात्रा में शामिल होने आए थे। अपने साथ ये युवक जर्मन शेफर्ड मार्वल भी ले आए थे जो कांग्रेस नेता के साथ इस यात्रा में शामिल भी हुए थे। 

इन युवकों में से एक युवक ग्वालियर से आया था जो एक सिविल इंजीनियर है और वे आवारा कुत्तों का पालन पोषण करते है। ऐसे में सिविल इंजीनियर रजत पराशर ने 10 महीने के जर्मन शेफर्ड मार्वल को लेकर इस यात्रा में आए थे। 

ऐसे में इस यात्रा में शामिल होने के बाद पराशर ने कहा कि उन्हें यह बात जानकर अच्छा लगा कि राहुल गांधी भी कुत्तों को प्यार करते है। उनके अनुसार, राहुल ने मार्वल को खूब प्यार भी किया है।  पराशर ने यह भी कहा कि राहुल ने मार्वल के लिए अच्छा खाना का भी इन्तेजाम करवाया था। 

टॅग्स :भारत जोड़ो यात्राकांग्रेसराहुल गांधीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी