लाइव न्यूज़ :

पिस्तौल बरामद होने के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सामूहिक बलात्कार की घटना का खुलासा किया

By भाषा | Updated: March 29, 2021 18:59 IST

Open in App

पुणे (महाराष्ट्र), 29 मार्च पुणे पुलिस ने एक पिस्तौल बरामद होने के मामले की जांच के दौरान 14 वर्षीय एक लड़की से कथित सामूहिक बलात्कार होने की घटना का खुलासा किया है, जिसे गोली मार कर घायल कर दिया गया था।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि उसने बलात्कार के मामले में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और दो किशोरों को हिरासत में लिया है।

अपराध शाखा इकाई द्वितीय में पुलिस निरीक्षक महेंद्र जगताप ने बताया, “ अपराध शाखा के अधिकारियों ने हाल में श्रीकांत काले (23) नाम के व्यक्ति को अवैध पिस्तौल रखने के लिए गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला कि पिस्तौल का इस्तेमाल कुछ दिन पहले किया गया था।”

काले द्वारा दी गई जानकारी पर पुलिस ने लड़की का पता लगाया।

जगताप ने कहा, “ लड़की ने हमें बताया कि वह और उसकी सेहली 15 दिन पहले पुणे में काले के फ्लैट में गई थी, जहां अन्य आरोपी भी मौजूद थे।”

उन्होंने बताया कि लड़की और कुछ आरोपी एक-दूसरे को जानते थे।

अधिकारी ने बताया, “ काले और दो अन्य आरोपी जब दूसरी लड़की के साथ बाहर थे, तब तीन व्यक्तियों ने 14 वर्षीय लड़की से फ्लैट के अन्य कमरे में बलात्कार किया। पीड़िता ने जब वहां से जाने देने को कहा, तो काले ने उससे वहीं रोकने की कोशिश की और जब वह नहीं मानी तो उसने लड़की पर गोली चला दी।”

उन्होंने बताया कि इस घटना में लड़की बच गई और उसे मामूली चोट आई, क्योंकि गोली उसके मोबाइल फोन पर लगी, जो वह हाथ में पकड़ी हुई थी।

अधिकारी ने बताया, “ इसके बाद, सभी आरोपी डर गए और उन्होंने लड़की का प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने उसे तथा अन्य लड़की को धमकाया कि वे इस बारे में किसी को नहीं बताएं।”

घटना के सिलसिले में हत्या की कोशिश और सामूहिक बलात्कार का मामला दत्तावाडी थाने में दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा