लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: तीन प्रवासी कामगारों की यात्रा के दौरान ट्रेन में मौत, जांच के बाद सामने आई ये वजह

By भाषा | Updated: May 24, 2020 10:35 IST

प्रवासी मजदूरों के लिए चलाए जा रहे ट्रेन में यात्रा के दौरान तीन कामगारों की मौत हो गई। ये तीनों पहले से ही गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तीनों यात्रियों के परिजनों से संपर्क करते हुए यह जानकारी ली कि उन्होंने कहां-कहां की यात्रा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देश्रमिक विशेष ट्रेनों में सफर कर रहे तीन प्रवासी कामगारों की यात्रा के दौरान ही मौत हो गयी।सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तीनों यात्रियों के परिजनों से संपर्क करते हुए यह जानकारी ली कि उन्होंने कहां-कहां की यात्रा की थी।

कानपुर: श्रमिक विशेष ट्रेनों में सफर कर रहे तीन प्रवासी कामगारों की यात्रा के दौरान ही मौत हो गयी। ये सभी पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे। कानपुर के जिलाधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी ने रविवार को बताया कि मृतक यात्रियों के परिजनों का कहना है कि इन सभी को पहले से ही गंभीर बीमारियां थी। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तीनों यात्रियों के परिजनों से संपर्क करते हुए यह जानकारी ली कि उन्होंने कहां-कहां की यात्रा की थी।

परिजनों ने बताया कि इन तीनों को कोई न कोई गंभीर बीमारी थी जिसके कारण इनकी मौत हो गई। तीनों के शव मुर्दाघर में रखे गए हैं। तिवारी ने बताया कि दिल्ली से दीमापुर जा रही श्रमिक विशेष ट्रेन में शनिवार को नगालैंड निवासी नैचिनल्यू डिसांग (23) की मौत हो गई। ऐसी जानकारी है कि उसे लिवर की बीमारी थी।

उन्होंने बताया कि नैचिनल्यू के शव को सुबह दस बजे कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर उतारा गया। कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए उसका नमूना लिया गया। रिपोर्ट आने के बाद पोस्टमार्टम होगा। नैचिनल्यू हिमाचल प्रदेश के एक स्पा सेंटर में काम करती थी। तिवारी ने बताया कि आंध्र प्रदेश से लखनऊ जा रही विशेष ट्रेन में उन्नाव निवासी राजेंद्र प्रसाद (50) ने दम तोड़ दिया जबकि सूरत से बिहार जाने वाली ट्रेन में सिवान की रहने वाली मुन्नी देवी (80) की मौत हो गई।

साथ में सफर करने वालों ने बताया कि वह अचानक बेहोश हो गईं। नियंत्रण कक्ष को इसकी को सूचना दी गई। कानपुर रेलवे स्टेशन पर उन्हें मृत घोषित किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि मौत के तीनों मामलों में जिला प्रशासन ने उनके परिवार वालों से संपर्क किया और सभी को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से नि:शुल्क वाहनों की व्यवस्था करते हुए उनके गृह नगर भेजने की व्यवस्था की जा रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकानपुरभारतीय रेलप्रवासी मजदूरकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया