लाइव न्यूज़ :

दुर्गापुर बैराज लॉकगेट संकट: डीवीसी बिजली उत्पादन घटाएगा

By भाषा | Updated: November 2, 2020 18:56 IST

Open in App

कोलकाता, दो नवंबर दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) ने दुर्गापुर बैराज के लॉकगेट को नुकसान पहुंचने के बाद पानी की कमी के चलते पश्चिम बंगाल के एक विद्युत संयंत्र में बिजली उत्पादन 1000 मेगावट तक नियंत्रित करने का निर्णय लिया है।

डीवीसी मेजिया तापविद्युत केंद्र पर सोमवार से 500 मेगावाट और मंगलवार से 500 मेगावाट और का उत्पादन बंद कर देगा।

दुर्गापुर से करीब 35 किलोमीटर दूर दुर्लभपुर में स्थित मेजिया विद्युत संयंत्र की कुल क्षमता 2340 मेगावाट की है।

डीवीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मेजिया और अंडाल के दो विद्युत संयंत्र लॉकगेट संकट के चलते उत्पन्न पानी की कमी से प्रभावित होने वाले हैं। हम इस दोपहर से मेजिया में 500 मेगावाट उत्पादन और अगली सुबह से अगले 500 मेगावाट को नियंत्रित कर रहे हैं। ’’

उन्होंने कहा , ‘‘ नियंत्रण के बाद हम जलाशयों में पानी को देखते हुए मेजिया में 1340 मेगावाट और अंडाल में 1000 मेगावाट बिजली का उत्पादन कर सकते हैं।’’

दुर्गापुर स्टील थर्मल पावर स्टेशन (अंडाल) को रोजाना दामोदर नदी से 90,000 घनमीटर पानी की जरूरत होती है।

सूत्रों ने कहा, ‘‘यदि लॉकगेट की तत्काल मरम्मत नहीं की गयी तो स्थिति बहुत बिगड़ जाएगी और ब्लैकआउट हो जाएगा तथा दुर्गापुर इस्पात संयंत्र में इस्पात उत्पादन प्रभावित होगा। ’’

इस बीच, दुर्गापुर बैराज के ध्वस्त लॉकगेट नंबर 31 को दुरुस्त करने का काम अबतक शुरू नहीं हुआ है। शनिवार को इस गेट को बड़ा नुकसान पहुंचा था और वह काम के लायक नहीं रह गया था।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos