लाइव न्यूज़ :

दुर्गा शंकर मिश्रा ने ग्रहण किया उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव का पदभार

By भाषा | Updated: December 30, 2021 14:13 IST

Open in App

लखनऊ, 30 दिसंबर भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी दुर्गा शंकर मिश्रा ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया।

वर्ष 1984 बैच के आईएएस अधिकारी मिश्रा ने आर. के. तिवारी की जगह ली है।

पदभार ग्रहण करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में मिश्रा ने कहा कि वह शासन की विभिन्न योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए पूरी तत्परता से काम करेंगे।

उन्होंने अपनी तैनाती के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया और कहा कि पिछले सात वर्षों से देश में जिस तरह का अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है उसके वह खुद साक्षी हैं।

मिश्रा ने कहा कि वर्ष 2017 में जब योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का कार्यभार ग्रहण किया तब आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय से संबंधित कार्यों में उत्तर प्रदेश सबसे पीछे हुआ करता था लेकिन उसके बाद से स्थितियों में काफी सुधार आया है।

मिश्रा इससे पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय में सचिव पद पर तैनात थे। वह 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे थे मगर उन्हें एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां